Asia Cup 2023 AFG vs SL: एशिया कप 2023 में ग्रूप स्टेज के आखिरी मैच में अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा। उतार-चढ़ाव से भरे मैच में अफगानिस्तान ने गजब का जज्बा दिखाया और क्वालिफिकेशन के बेहद करीब पहुंच गई लेकिन अंत में उसे हार मिली। जिसके चलते टीम सुपर 4 से बाहर हो गई। इस करारी हार के बाद क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है। कई खिलाड़ी अफगानिस्तान के जज्बे को सलाम कर रहे हैं वहीं बाकि टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि उन्हें सही टार्गेट ही नहीं पता था।
श्रीलंका के खिलाफ 292 रन के सनसनीखेज लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान लगभग 3 रन से चूक गई और अंत में 37.4 ओवर में 289 रन पर सिमट गई।रविवार को लाहौर में बांग्लादेश से अपना पहला मैच 89 रनों से हारने के बाद, अफगानिस्तान को मंगलवार को अपने अंतिम ग्रुप बी गेम में श्रीलंका के खिलाफ जीत की स्थिति का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान को न सिर्फ जीत की जरूरत थी बल्कि नेट रन रेट के आधार पर सुपर फोर में जाने के लिए उन्हें एक कठिन क्वालीफिकेशन सिनेरियो का सामना करना पड़ा।
अफगानिस्तान से हो गई ये चूक
सुपर 4 में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान को 37.1 ओवर में 292 रन का पीछा करना था। ऐसा ना होने पर भी टीम अगर 37.5 ओवर तक 295 के स्कोर पर पहुंच जाती तो क्वालिफाई कर जाती। लेकिन ना ही टीम के खिलाड़ी बल्कि कोच को इसका अंदाजा था। जिसके चलते 38वें ओवर में 9वां विकेट गंवाने के बाद 10वें नंबर के बेट्समैन ने तीन गेंद डॉट खेली और अंत में आउट हो गए। अगर उन्हें पता होता तो फजल फारुकी एक रन लेकर राशिद को स्ट्राइक दे सकते थे। जिसके बाद छक्का जड़ते ही टी्म को जीत मिल जाती।
क्रिकेट जगत ने ऐसे किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
23 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines