Ashwin Jadeja: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के लिए आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है। मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
Ashwin Jadeja का फनी वीडियो
अश्विन और जडेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेता अक्षय कुमार की आवाज में एक ‘एक-तेरा एक मेरा’ वाला डॉयलाग बोलते नजर आ रहे हैं। वहीं इसके बाद दोनों के वीडियो में RRR का फिल्म का गाना नाटु-नाटु भी बजता नजर आ रहा है। जिसने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। यही वजह हैं कि दोनों का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अश्विन-जडेजा ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।
और पढ़िए – IND vs AUS: ODI सीरीज में श्रेयस अय्यर की जगह लेने को तैयार हुआ 66.00 की एवरेज वाला बल्लेबाज
बॉलिंग बैटिंग हर जगह जबरदस्त
चार मैचों की सीरीज में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने बॉलिंग और बैटिंग में शानदार प्रदर्शन किया। इसलिए अश्विन और जडेजा को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। जिसके बाद दोनों खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए। इसके अलावा दोनों के फनी वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें जूनियर एनटीआर और रामचंद्रन के चेहरे पर अश्विन और जडेजा का चेहरा सेट कर वायरल किया जा रहा है।
और पढ़िए – IND vs AUS: Steve Smith बोले-मैं थोड़ा बूढ़ा हो रहा हूं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्यों कही यह बात
अश्विन का प्रदर्शन
अश्विन ने चार मैचों की सीरीज में शानदार बॉलिंग करते हुए चारों मैचों में 25 विकेट लिए, इसके अलावा उन्होंने 86 रन भी बनाए। अश्विन ने वक्त पर विकेट निकाले, जिससे टीम इंडिया पहले दो टेस्ट जीतने में सफल रही। अश्विन ने इस सीरीज में 3 बार पांच से ज्यादा विकेट लिए।
जडेजा का प्रदर्शन
वहीं 6 महीने बाद मैदान पर वापसी करने वाले रविंद्र जडेजा भी सीरीज में छा गए। जडेजा ने जडेजा ने सीरीज में 135 रन बनाने के साथ 22 विकेट निकाले। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया। रविंद्र जडेजा ने इस सीरीज में टेस्ट के नंबर वन बल्लेबाज मार्नश लाबुसेन को चार बार आउट किया। जबकि तीन बार स्टीव स्मिथ को आउट किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
59 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines