How Perfect is Shubman Gill for the Captaincy of Gujarat Titans? हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में वापस लौटने के बाद शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का अगला कप्तान बनाया गया है। जीटी से पहले वह चार साल तक केकेआर की टीम का हिस्सा रहे थे। इस दौरान उनका प्रदर्शन चमकदार रहा था, लेकिन साल 2022 में जब वह गुजरात की टीम में आए तो यहां कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो गए। पांड्या की अगुवाई में वह साल 2022 चैंपियन टीम का हिस्सा रहे, जबकि 2023 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली जीटी टीम के भी वह अहम सदस्य रहे।
दाएं हाथ के गिल ने पिछले सीजन में जीटी के लिए कुल 17 मुकाबलों में शिरकत की थी। इस बीच उनके बल्ले से 59.33 की औसत से 890 रन निकले थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.80 का रहा। टूर्नामेंट के दौरान उनके बल्ले से तीन बेहतरीन शतक भी निकले थे।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: भारत के 5 स्टार, जिन्हें ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीदार
गिल के उम्दा बल्लेबाजी से तो तो हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है, लेकिन सवाल यह है कि क्या वह पांड्या की जिम्मेदारी को बखूबी उठा पाएंगे? टीम ने पिछले दो सीजन में लगातार फाइनल तक का सफर तय किया है। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि क्या इस बार वह टीम को फाइनल तक पहुंचा पाएंगे?
सवालों और कयासों के बीच गुजरात के मौजूदा मुख्य कोच आशीष नेहरा का बड़ा बयान आया है। उनक कहना है कि टीम हर पल उनके निर्णय का समर्थन करेगी। यही नहीं उन्होंने युवा गिल को टीम की कप्तानी के हिसाब से सबसे सही शख्स भी करार दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हुई खास बातचीत के दौरान नेहरा ने कहा कि आईपीएल एक तेजतर्रार खेल है और यह हर किसी के लिए चुनौतियां पेश करती है। हम देख रहे हैं कि गिल ने पिछले तीन से चार सालों में कैसा प्रदर्शन किया है। फिलहाल वह 24-25 साल के हैं, लेकिन उनके पास अच्छा अनुभव है।
नेहरा ने आगे बात करते हुए कहा कि टीम में हम उनका साथ और समर्थन देने के लिए हर पल मौजूद हैं। टीम को उनपर विश्वास है यही वजह है कि उन्हें कप्तान बनाया गया है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो हमेशा परिणाम को देखते हैं।
पूर्व क्रिकेटर के मुताबिक हर कोई मैच के दौरान परिणाम के लिए प्रयास करता है। मैच के दौरान हर कोई रिजल्ट की तरफ देखता है। हालांकि जब कप्तानी की बात आती है तो आपको हर पहलुओं को देखना चाहिए। हमें पूरा विश्वास है कि वह टीम के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं।
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
5 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
11 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
56 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines