AUS vs ENG: रूट और ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर फेरा पानी, पहले दिन खराब मौसम के बीच ऐसा रहा मैच का हाल

Sydney Test: खराब रोशनी और बारिश के बीच सिडनी टेस्ट का पहला दिन जल्दी खत्म हो गया है. हालांकि शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैड को तगड़े झटके दिए, लेकिन बाद में जो रूट और हैरी ब्रूक ने कंगारुओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

Joe Root Harry Brook

Sydney Test Day 1 Match Report: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट केल पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का ऐलान किया, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही. हालांकि जो रूट और हैरी ब्रूक की अहम साझेदारी ने इंग्लैंड को रविवार के दिन 211/3 के स्कोर पर पहुंचा दिया. हालांकि इस दिन खराब रोशनी और बारिश ने भी खलल डाला

विज्ञापन

इंग्लैंड की खराब शुरुआत

इंग्लैंड ने जब अपनी पारी शुरू की तब बेन डकेट के तौर पर उनका विकेट महज 35 रन के स्कोर पर गिर गया, उन्हें मिचेल स्टार्क ने 27 रनों के निजी स्कोर पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच करा दिया. इसके बाद जैक क्राउली को माइकल नेसर ने 16 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. फिर जैकब बेथेल भी 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन वापस लौट गए और इस तरह इंग्लैंड का स्कोर 57/3 हो गया.

विज्ञापन

रूट-ब्रूक ने इंग्लैंड को संभाला

जब इंग्लैंड मुश्किल हालात में भी तब जो रूट और जैक क्राउली ने पारी को संभाला और समझदारी से बैटिंग करनी शुरू कर दी. इन स्टार बैटर्स के बीच 154 रन की साझेदारी हुई और इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 211 रन बना लिए. स्टंप के ऐलान के वक्त रूट 72 और ब्रूक 78 पर नॉट आउट थे. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड को 1-1 विकेट हासिल हुए.

विज्ञापन

मौसम का दखल

मैच के दौरान मौसम का दखल देखने को मिला, जब खराब रोशनी की वजह से जल्द ही चाय का ऐलान कर दिया गया. भले ही दिन भी शुरुआत बेहतरीन धूप से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे आसमान पर बादल छाने लगे और फिर 45 ओवर के बाद दिन के बाकी हिस्से का खेल नहीं हो पाया और अंपायर ने स्टंप का ऐलान कर दिया. अब अगले दिन इंग्लिश टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ना चाहेगी, वहीं मेजबान की कोशिश होगी की अंग्रेजों के विकेट जल्दी-जल्दी गिराए जाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ