Ashes Series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला 6 जुलाई से हेडिंग्ले में खेला जाना है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के लिए बेहद खास होगा, वह 2 बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करना चाहेंगे। स्टीव स्मिथ इस मुकाबले में मैथ्यू हेडन और स्टीव वॉ से आगे निकल सकते हैं।
1. मैथ्य हेडन को छोड़ सकते हैं पीछे
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 5 रन बनाने होंगे। 5 रन बनाते ही वह इस लिस्ट में आठवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। स्मिथ अब तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 15060 रन बना चुके हैं, जबकि मैथ्यू हेडन के नाम 15064 रन दर्ज हैं। रिकी पोंटिंग ने सबसे ज्यादा 27368 रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
रिकी पोंटिंग- 27368 रन
स्टीव वॉ- 18496 रन
एनल बॉर्डर- 17698
डेविड वॉर्नर- 17262
माइकल क्लार्क- 17112
2. स्टीव वॉ को इस मामले में छोड़ सकते हैं पीछे
अगर स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शतक लगाते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक के मामले में स्टीव वॉ से आगे निकल जाएंगे। फिलहाल स्टीव वॉ और स्मिथ 32-32 शतक के साथ फिलहाल इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं 41 शतक के साथ पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग पहले स्थान पर हैं।
स्टीव स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड
स्टीव स्मिथ कमाल के बल्लेबाज हैं। उन्होंने कंगारू टीम के लिए अब तक कुल 99 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 59.56 की बेहतरीन औसत से 9113 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि वह सबसे तेजी से 9 हजार का आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी भी हैं। स्मिथ ने टेस्ट में 32 शतक जड़े हैं। वे एशेज 2023 में अब तक 2 शतक जड़ दिए हैं।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines