Ashes Series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में सीरीज का दूसरा मुकबला शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में मैदान पर कदम रखते ही ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लायन ने इतिहास रच दिया है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार 100 टेस्ट मुकाबले खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं ओवरआल वह छठवें प्लेयर बने हैं, जिसने लगातार 100 टेस्ट मुकाबले खेले हों।
मुझे काफी गर्व है
नाथन लायन ने डेली मेल से बातचीत करते हुए कहा कि ‘मुझे इस पर काफी गर्व है, लेकिन मुझे ट्रेंट ब्रिज का वह दिन अच्छी तरह से याद है, जब मुझे बताया गया कि मैं नहीं खेल रहा हूं। मुझे बस इतना याद है कि मैं उस दिन ब्रैड हैडिन के बिस्तर पर बैठकर इसके बारे में बात कर रहा था।’
2013 की एशेज सीरीज को किया याद
नाथन लायन ने साल 2013 में हुई एशेज सीरीज को याद किया, जिसमें उन्हें टीम से ड्रॉप करके युवा एस्टन एगर को खेलने का मौका दिया गया था। उस दिन को लेकर नाथन ने कहा कि ‘उन्हें लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया है, और उस समय उनके दिमाग में बहुत सारे विचार चल रहे थे।’
मुझे लगा था मेरा करियर खत्म हो गया
नाथन लायन ने 2013 में टीम से ड्रॉप किए जाने वाले दिन को याद करते हुए कहा कि ‘जब आपको टीम से बाहर कर दिया जाता है तो यह काफी अजीब अहसास होता है। खासतौर पर तब जब आप अंतरराष्ट्रीय करियर में नए हो। उस वक्त आपको ऐसा लगता है कि आपका करियर खत्म हो गया। अब आप आगे क्या करेंगे। क्या मेरा परिवार अब भी मुझसे प्यार करेगा। उस वक्त ऐसे ही विचार दिमाग में चलते रहते हैं।’
लगातार 100 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी
159-एलेस्टेयर कुक (इंग्लैंड)
153 – एलन बॉर्डर ( ऑस्ट्रेलिया)
107 – मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया)
106 – सुनील गावस्कर (भारत)
101 – ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैं)
100* – नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
37 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
2 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
3 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
3 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines