Ashes Series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट ने अपनी रणनीति का खुलासा किया है। जो रूट ने अपने इरादे साफ करते हुए कहा कि वह विकेट्स लेने के लिए हमेशा तैयार हैं और गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भी योगदान देना चाहते हैं।
बीबीसी स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान जो रूट ने कहा जब आपको टीम के लिए योगदान देने का मौका मिलता है तो फिर वो काफी शानदार होता है। आप इन्वॉल्व होना चाहते हैं और बड़े मोमेंट्स में अपना योगदान देना चाहते हैं। मैं टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने के लिए हमेशा तैयार रहता हूं।
पहले टेस्ट में रूट प्रदर्शन शानदार रहा था
अगर पहले टेस्ट में जो रूट के प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने पहली पारी में 118 रन बनाए थे, फिर दूसरी पारी में 55 बॉल प 46 रनों की तेज और अहम पारी खेली थी। दूसरी पारी में उन्होंने टीम के लिए 7 ओवर डालकर 9 रन दिए थे और एलेक्स कैरी का महत्वपूर्ण विकेट भी निकाला था।
पहले मैच का हाल
एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेल के आखिरी दिन 281 रनों के टार्गेट को 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। एक वक्त कंगारू टीम 227 रन तक 8 विकेट गंवा दिए थे और यहां से इंग्लैंड के जीतने के चांस ज्यादा लग रहे थे। लेकिन कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 9वें विकेट के लिए 55 रनों की अविजित साझेदारी की और टीम की नैया पार लगा दी। पैट कमिंस ने कप्तानी पारी खेलते हुए 73 गेंद पर नाबाद 44 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
6 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
41 mins agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
2 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
6 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines