Ashes Series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से एशेज सीरीज का शुरू हो गया है। 5 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इतिहास रच सकते हैं। वह (James Anderson) एक बड़े रिकॉर्ड के करीब है। एंडरसन के पास टेस्ट में 700 विकेट लेने का सुनहरा मौका है। अगर ऐसा वह करते हैं तो दुनिया के तीसरे ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे, जिसने टेस्ट में 700 शिकार किए हैं।
Ashes Series 2023 में इतिहास रच सकते हैं जेम्स एंडरसन
जेम्स एंडरसन के पास टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचना का सुनहरा मौका है। फिलहाल वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 685 विकटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर श्रीलंका के मुरलीधरन है। जिन्होंने 800 शिकार किए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न हैं, जिनके नाम 708 विकेट हैं। दोनों स्पिन गेंदबाज हैं।
15 विकेट दूर हैं जेम्स एंडरनस
अगर जेम्स एंडरसन पांच मैचों की एशेज सीरीज में 15 विकेट निकाल लेते हैं तो वह इस फॉर्मेट में 700 के आंकड़े तक पहुंच जाएंगे और टेस्ट में 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनकर एक तरह से इतिहास रच देंगे।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मुथैया मुरलीधरन- 800
शेन वॉर्न- 708
जेम्स एंडरसन- 685
अनिल कुंबले- 619
स्टुअर्ड ब्रॉड- 582
जेम्स एंडरसन का क्रिकेट करियर
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कमाल का क्रिकेट करियर रहा है। 40 वर्षीय इंग्लैंड इस दिग्गज ने अब तक 179 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें वह 685 विकेट निकाल चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनका इकॉनमी 2.79 का है। खास बात ये है कि जिमी 3 बार 10 विकेट, जबकि 32 बार वह 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। वहीं अगर वनडे की बात करें तो उन्होंने 194 मैचों में 269 विकेट लिए हैं। टी20 फॉर्मेट में एंडरसन ने 19 मैचों में 18 विकेट लिए हैं।
संबंधित खबरें
CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
39 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
8 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
10 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines