Ashes Series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर 19 जुलाई से खेला जाना है। इसके लिए इंग्लैंड टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि ओली रोबिंसन की जगह चौथे टेस्ट में जेम्स एंडरसन की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। एंडरसन पहले दो टेस्ट मैचों में फ्लॉप रहे थे, जिसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था।
तीसरे टेस्ट में पीठ की चोट से पीड़ित होने के वाले ओली रॉबिन्सन को भी चौथे टेस्ट की टीम में जगह मिली। हालांकि उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है। क्योंकि तीसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा था कि अगले मुकाबले में एंडरसन अपने घरेलू मैदान पर वापसी कर सकते हैं। चौथा टेस्ट मैच इंग्लैंड के लिए काफी अहम है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है।
एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स
मोईन अली
जेम्स एंडरसन
जोनाथन बेयरस्टो
स्टुअर्ट ब्रॉड
हैरी ब्रूक
जैक क्रॉली
बेन डकेट
डैन लॉरेंस
ओली रॉबिन्सन
जो रूट
जोश टंग
क्रिस वोक्स
मार्क वुड
एशेज सीरीज का लेखा जोखा
एशेज सीरीज के शुरुआत दो मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीता थे। पहला मैच 2 विकेट से अपने नाम किया था, जबकि दूसरे टेस्ट में 43 रनों से इंग्लैंड को मात दी थी। इसके बाद इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में वापसी की और 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस सीरीज में कंगारू टीम 2-1 से आगे चल रही है। 2 मुकाबले अभी बाकी हैं।
एशेज सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 16-20 जून, एजबेस्टन, बर्मिंघम (ऑस्ट्रेलिया दो विकेट से जीता)
दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 28 जून-2 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन (ऑस्ट्रेलिया 43 रन से जीता)
तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 6-10 जुलाई, हेडिंग्ले, लीड्स (इंग्लैंड तीन विकेट से जीता)
चौथा टेस्ट: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 19-23 जुलाई, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 27-31 किआ ओवल, लंदन।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines