Ashes series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट 6 जुलाई से शुरू होगा। इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। दूसरे मुकाबले में चोटिल होने वाले नाथन लायन की जगह युवा स्पिनर टॉड मर्फी को जगह मिली है। लायन इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
नाथन लायन को पिंडली में चोट है। ये चोट उन्हें लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में लगी थी। हालांकि, इस चोट के बाद भी दर्द सहते हुए लायन इस मैच में खेलते रहे। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग के दौरान बल्लेबाजी करते हुए उन पर इस चोट का असर साफ तौर से दिखा था। हालांकि लायन 4 मात्र रन पर आउट हो गए।
हेडिंग्ले में खेला जाना है तीसरा टेस्ट
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट हेडिंग्ले में खेला जाना है। तीसरे टेस्ट के लिए जोश इंग्लिश के कवर के तौर पर जिमी पीयरसन शामिल हैं। प्लेइंग 11 में नाथन लायन की जगह स्पिनर टॉड मर्फी को जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है। इस गेंदबाज ने सिर्फ 4 टेस्ट खेले हैं और 14 विकेट निकाले हैं।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1675750851229650945?s=20
एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी , माइकल नेसर, जिमी पीयरसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर
और पढ़िए – बस इतने रन और, सहवाग-रवि शास्त्री को पछाड़ देंगे विराट कोहली
एशेज सीरीज का लेखा जोखा
एशेज सीरीज में अब तक 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा किया है। लॉर्ड्स टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक अंदाज में 43 रनों से अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन बनाकर अकेले लड़ाई लड़ी, लेकिन वह एन वक्त पर आउट हो गए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
2 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
3 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
4 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
4 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
5 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
5 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
6 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines