Ashes Series 2023: एशेज सीरीज 2023 में इंग्लैंड की हालत खराब हो गई है। सितारों से सजी इस टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा दिए हैं। अब उनके सामने सीरीज बचाने का संकट खड़ा हो गया है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इंग्लैंड टीम को एक खास सलाह दी है। पोंटिंग का मानना है कि तीसरे टेस्ट में आउट आफ फॉर्म चल रहे जेम्स एंडरसन को ड्रॉप किया जाना चाहिए।’
इंग्लैंड के लिए पहले दो मैचों में जेम्स एंडरसन ने निराश किया। उनका फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। गेंदबाजी के लिए दौड़ते समय में भी उनके अंदर जोश की कमी थी। अब अगर इंग्लैंड को सीरीज में वापसी करनी है तो उसे कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने एंडरसन को बाहर करने का सुझाव दिया है, क्योंकि वह “इंग्लैंड के लिए अब तक के सबसे निराशाजनक गेंदबाज” दिख रहे हैं।
जेम्स एंडरसन ने निराश किया
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘एंडरसन इंग्लैंड के लिए अब तक के सबसे निराशाजनक गेंदबाज लग रहे थे। आप जेम्स एंडरसन से क्या उम्मीद करते हैं जब उसके हाथ में नई गेंद होती है, वह शुरुआती विकेट ले रहा है, वह गेंद को घुमा रहा है, और वह कोई रन नहीं दे रहा है। हमने अब तक इस श्रृंखला में ऐसा नहीं देखा है।’
मार्क वुड को टीम में शामिल करने का सुझाव दिया
एशेज सीरीज 2023 में अब तक खेले गए 2 मैचों में एंडरसन 75.33 की औसत से सिर्फ तीन विकेट ही ले पाए हैं। इसके अलावा उन्होंने लॉर्ड्स में चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान ट्रैविस हेड का कैच छोड़कर फैंस को निराश किया। पोंटिंग ने उनकी जगह मार्क वुड को टीम में शामिल करने की सलाह दी है।
रिकी पोंटिंग ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि उन्हें जिस दूसरे के बारे में सोचना होगा वह मार्क वुड हैं। अगर मार्क वुड फिट हैं तो उन्हें थोड़ी मारक क्षमता और पैठ की जरूरत है, खासकर अब यह जानते हुए कि उन्हें आखिरी तीन टेस्ट मैच जीतने की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलिया 22 साल बाद इंग्लैंड में जीत सकती है एशेज सीरीज
ऑस्ट्रेलिया 2001 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली एशेज श्रृंखला जीतने से केवल एक जीत दूर है। इससे पहले स्टीव वॉ के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड में अपनी आखिरी एशेज 4-1 से जीती थी।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
17 secs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines