Ashes Series: एशेज सीरीज का पांचवा मुकाबला द ओवल में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खिलाफ एक रॉकेट छक्का लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।
वोक्स ने ठोका तूफानी छक्का
दरअसल, मिचेल स्टार्क ने 55वें ओवर की पहली गेंद पर डाउन द ग्राउंड सिक्स लगाया। स्टार्क पूरी रफ्तार से दौड़कर आए थे और उन्होंने गुड लेंथ बॉल डाली थी। इस गेंद का पाले में देखकर बल्लेबाज वोक्स ने उस पर टूट पड़े और उन्होंने गेंद को रॉकेट बना दिया। इस छक्के को देख कंगारू टीम हैरान रह गई।
क्रिस वोक्स ने खेली 36 रनों की तूफानी पारी
इंग्लैंड के लिए 8वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने बल्ले से तबाही मचाई। उन्होंने 36 गेंद पर 36 रन ठोक डाले। इस दौरानन उन्होंने 4 शानदार चौके और 1 तूफानी छक्का भी लगाया। वोक्स की इस तूफानी पारी के दम पर ही इंग्लैंड 283 रनों तक पहुंचने में सफल रही।
इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 283 रन
इंग्लैंड ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 283 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने पांचवे नंबर पर बैटिंग करते हुए 85 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। अंत में क्रिस वोक्स ने 36 जबकि मार्क वुड ने 28 रनों का योगदान दिया। वोक्स ने 36 गेंद पर 36 रन ठोके। इंग्लैंड की पहली के 283 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं।
स्टार्क ने चटकाए सबसे ज्यादा 4 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट निकाले। उनके अलावा जोश हेजलवुड ने 2 और टॉड मर्फी ने 2 शिकार किए। पैट कमिंस और मिचेल मार्श को 1-1 विकेट मिला।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
10 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines