Ashes series 2023: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरा टेस्ट अपने नाम कर लिया है। लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में कंगारू टीम ने 43 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान ने 155 रनों की कप्तानी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। मैच के बाद बेन स्टोक्स ने हुंकार भरी और कहा कि उन्हें पता है कि वापसी कैसे की जाती है।
और पढ़िए – अफगानिस्तान टीम का ऐलान, 36 साल के खिलाड़ी की 2 साल बाद वापसी, राशिद खान बने कप्तान
हार के बाद बेन स्टोक्स ने दिया ये बयान
लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद बेन स्टोक्स ने कहा कि ‘उन्होंने 2019 हेडिंग्ले पारी को लॉर्ड्स में दोहराने की कोशिश की थी। स्टोक्स ने बताया कि वह पहले भी इस तरह (हेडिंग्ले 2019) का अनुभव कर चुके हैं तो आप पीछे देखकर उसी तरह की योजना बनाते हैं। मैंने इस पारी में वैसा कुछ दोहराने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश यह पर्याप्त नहीं था।’
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1675529177636945923?s=20
हम जानते हैं वापसी कैसे करना है
155 रनों की पारी खेलने के बाद भी मिली हार पर बेन स्टोक्स ने कहा कि ‘ऑस्ट्रेलिया ने मेरे खिलाफ योजना बदली तो मुझे भी अपनी योजना में बदलाव करना पड़ा। इतने करीब पहुंचकर हार को पचाना मुश्किल है। हम इस समय सीरीज में 0-2 से पिछड़ रहे हैं, लेकिन हमने पहले 3-0 से सीरीज जीती भी है तो हम जानते हैं कि वापसी कैसे करना है।’
मैच का हाल
लॉर्ड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 43 रनों से जीत दर्ज की। पहली पारी में कंगारू टीम ने 10 विकेट पर 416 रन बनाए थे। फिर इंग्लैंड ने पहली पारी में 325 रन बनाए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 279 रन बनाए और इंग्लैंड को 371 रनों का टारगेट दिया। जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 43 रन पीछे रह गई।
और पढ़िए – ‘ओ तेरी, ये क्या कर बैठे बेयरस्टो’, रन आउट पर फिर मचा बवाल, देखें वीडियो
बेन स्टोक्स ने बनाए 155 रन
371 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने जब अपने शुरुआती 6 विकेट खो दिए थे तो बेन स्टोक्स ने अकेले लड़ाई लड़ी और टीम को जीत करीब ले आए। हालांकि वह 155 रन बनाकर जब आउट हुए तो पूरी टीम 43 रन पहले ही सिमट गई। एक वक्त लग रहा था कि स्टोक्स मैच जिता सकते हैं, लेकिन जोस हेजलवुड ने उन्हें आउट करके मैच का रुख पलट दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
21 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
40 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines