Ashes Series 2023: एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट 19 जुलाई से खेला जाना है। यह मुकाबला इंग्लैंड के लिए जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि मजेबान टीम सीरीज में 2-1 से पीछे है। पिछले तीन मैचों में इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो का फॉर्म चिंता का विषय है। चौथे मुकाबले से पहले टीम के स्टार गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने जॉनी बेयरस्टो को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
स्टुअर्ट ब्रॉड नेडेली मेल के लिए लिखे गए एक कॉलम में लिखा कि ‘हम सभी जॉनी बेयरस्टो को इतनी अच्छी तरह से जानते हैं और हम यह बड़े ही विश्वास के साथ कह सकते हैं कि वह दबाव में ही सबसे बढ़िया प्रतिक्रिया देते हैं।
ब्रॉड बोले- जॉनी इस हफ्ते बढ़िया करने वाले हैं
ब्रॉड ने लिखा कि ‘दबाव में प्रदर्शन करने को लेकर मैं और वे (जॉनी बेयरस्टो) काफी समान हैं। यही कारण है कि मुझे महसूस हो रहा है कि वह इस हफ्ते बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हैं। उसे लगता है कि उसे खुद को साबित करने के लिए उसके पास एक मुद्दा है, यह ड्रेसिंग रूप के लिए नहीं है, बल्कि बाहर की दुनिया के लिए है।’
एशेज सीरीज 2023 में जॉनी बेयरस्टो का प्रदर्शन
एशेज सीरीज 2023 में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह पिछले तीन मैचों की 6 पारियों में वह 141 रन ही बना पाए हैं। पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 78 रन बनाए थे, लेकिन फिर पिछली पांच पारियों में उनका बल्ला खामोश रहा। उन्होंने विकेट के पीछे भी कई कैच छोड़े।
एशेज सीरीज 2023 का लेखा-जोखा
एशेज सीरीज में अब तक 3 टेस्ट खेले जा चुके हैं। शुरुआत दो मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि तीसरा मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किया। इस तरह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 पर है। अब चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines