Ashes 2023: इंगलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में मिचेल स्टार्क को ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। उनकी जगह जोश हेजलवुड को मौका मिला था। अब ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने खुलासा कर दिया है कि आखिर क्यों स्टार्क को पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया था। उन्होंने ये जानकारी भी दी है कि स्टार्क को बचे हुए मैचों में मौका दिया जाएगा।
पहले टेस्ट में मिचेल स्टार्क की जगह हेजलवुड को खिलाने की बात करते हुए मुख्य कोच ने कहा कि यह फैसला एजबेस्टन की सूखी और सपाट परिस्थितियों पर आधारित था। उन्हें ये भी कहा कि स्टार्क की पुरानी गेंद को स्विंग करने की क्षमता ऐसे ट्रैक पर मूल्यवान हो सकती थी, जिससे तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती।
कंडीसन के हिसाब से फैसला सही था
कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने अपने बयान में कहा कि ‘हमें पिच देखकर ऐसा लगा कि मिच (मिचेल स्टार्क) मैच में एक बढ़िया भूमिका निभा सकते थे, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन वहां बाएं हाथ के स्विंग से ज्यादा लाइन और लेंथ की संभावनाएं थी और हमें ऐसा नहीं लगा कि वहां (एजबेस्टन में) स्विंगिंग कंडीशन मिलेगी। यह असल में टीम चुनने के अंतिम पड़ाव में अंदर से मिल रही चेतना पर निर्भर करता है, इसलिए आप जिस तरह से चाहें इसकी आलोचना की जा सकती है। हम जब खेलने के लिए उतरे तो हमें ऐसा लगा कि हमने हमारे पास मौजूद सारी जानकारी के साथ, सबसे अच्छा निर्णय लिया है।’
अगले मैच में स्टार्क को मिल सकता है मौका
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच ने स्टार्क के आगामी मैचों में खेलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि ‘हम स्टार्क को इस दौरे पर लाएं हैं। वह इसे समझते हैं और इस तथ्य को भी समझते हैं कि अभी और भी 4 टेस्ट मैच बाकी है, जिसमें उन्हें काफी अहम भूमिका निभानी है। हम जानते थे कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और एशेज के पांच मैचों में तेज गेंदबाजों की मांग काफी ज्यादा होगी। एजबेस्टन टेस्ट के लिए हमें जॉस हेजलवुड सर्वश्रेष्ठ लगे, लेकिन क्या पता अगले मैच के लिए मिच (मिचेल स्टार्क) सबसे अच्छे हो।’
मैच का हाल
मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदी में भी ऑस्ट्रेलिया टीम ने शानदार खेल दिखाया और मुकाबले के 5वें दिन 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने 281 रनों का टारगेट चेस किया था।
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
21 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
28 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines