Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। इसमें फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 2-1 से बढ़त बनाए हुई है। ये सीरीज दोनों ही देशों के लोगों के लिए बेहद जरूरी होती है ऐसे में जब ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक एशेज के बीच में मिले तो इसे लेकर चर्चा करने को लेकर अपने आप को रोक नहीं पाए। दोनों ने पोस्टर और बातों से हंसी मजाक किया।
और पढ़िए – भारत की बेटियों का जलवा, लगातार दूसरा टी20 जीतकर सीरीज पर किया कब्जा
सेंडपेपर से लेकर बेयरस्टो के विकेट तक, ऐसी रही दोनों पीएम की चर्चा
इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज 11 जुलाई को नाटो की मीटिंग में मिले। नाटो मीटिंग वैसे तो रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर थी। इसे लेकर बातचीच चल ही रही थी कि अचानक चर्चा एशेज को लेकर होने लगी। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
जो क्लिप वायरल हो रही है, उसमें सुनक और अल्बानीज़ को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन शुरू हुए विवाद पर हंसते हुए देखा जा सकता है। पांचवें दिन के खेल के दौरान, इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की स्टंपिंग ने खेल की बहस को गर्म कर दिया और आउट होने पर बयान देने के एक हफ्ते बाद दोनों नेताओं ने इस पर हंसी-मजाक किया।
दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को दिखाए पोस्टर
वीडियो में पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने फोटो खिंचवाते समय ‘2-1’ स्कोरलाइन दिखाया। इसके जवाब में सुनक ने रविवार को हेडिंग्ले में इंग्लैंड की जीत की तस्वीर दिखाई, जिसमें इंग्लिश बल्लेबाज मार्क वुड और क्रिस वोक्स जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।
हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने सुनक को नीचा दिखाते हुए दूसरे टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो के विवादित स्टंपिंग की तस्वीर दिखाई, जिसमें बेयरस्टो क्रीज छोड़कर आगे निकल जाते हैं। इसके बाद अल्बनीज ने वहां पैर से क्रीज बनाने की एक्टिंग की।
और पढ़िए – बांग्लादेश को आखिरी ओवर में चाहिए थे 10 रन, शेफाली वर्मा ने गेंद से बरपाया कहर और यूं पलट दी बाजी
इस पर सुनक ने जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलिया को ‘सैंडपेपरगेट’ स्कैंडल की याद दिलाई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, ‘मुझे खेद है कि मैं अपना सैंडपेपर अपने साथ नहीं लाया।’ इस जवाब को सुनकर ऑस्ट्रेलियाई पीएम के पास कोई जवाब नहीं रहा और वे जमकर ठहाके लगाने लग गए।
https://twitter.com/AlboMP/status/1678788474596626433?s=20
ऑस्ट्रेलिया को बढ़त हासिल
एशेज क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित श्रृंखलाओं में से एक है और पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाती है। एशेज का 2023 संस्करण इस समय इंग्लैंड में चल रहा है और इसकी कमान ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथ में है। उन्होंने पहले दो टेस्ट जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली, लेकिन इंग्लैंड भी तीसरा टेस्ट जीतकर कुछ हद तक वापसी करने में कामयाब रहा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
29 mins agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
45 mins agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
2 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
3 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
10 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
12 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
12 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines