Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अनुभवी गेंदबाज नेथन लियोन नाथन लियोन बाउंड्री लाइन पर गेंद का पीछा करते हुए चोटिल हो गए। जिसके बाद उन्हें मैदान भी छोड़कर जाना पड़ा। उनकी चोट काफी गहरी नजर आ रही है और वे इस मैच के साथ-साथ एशेज से भी बाहर हो सकते हैं। ऐसे में उनकी जगह कौन टीम में शामिल होगा इसे लेकर स्टीव स्मिथ ने बड़ा हिंट दिया है।
नाथन लियोन की जगह इस युवा गेंदबाज को मिल सकती है जगह
एशेज के लिए घोषित ऑस्ट्रेलियाई स्कवॉड में नाथन लियोन के अलावा सिर्फ एक स्पिनर को शामिल किया गया था वो टॉड मर्फी थी। ऐसे में लियोन अगर अगला मैच नहीं खेल पाते हैं तो हेंडिग्ले में मर्फी एशेज में अपना डेब्यू कर सकते हैं। स्मिथ ने मर्फी के नेट्स में प्रभावशाली प्रदर्शन और इस साल की शुरुआत में भारत में उनकी शानदार पहली श्रृंखला का हवाला देते हुए मर्फी की क्षमताओं पर भरोसा जताया, जहां उन्होंने चार टेस्ट मैचों में 25 की औसत से 14 विकेट लिए थे।
स्टीव स्मिथ ने किया मर्फी का समर्थन
एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए स्मिथ ने कहा कि “टॉड मर्फी इंतज़ार कर रहा है। वह नेट्स पर शानदार गेंदबाजी कर रहा है, उसने भारत में भी काफी अच्छी गेंदबाजी की। इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि अगर वह आएगा तो वह हमारे लिए बहुत अच्छा काम करेगा, लेकिन नाथन लियोन ठीक हो जाए तो बेहतर ही है। ‘
जैसे-जैसे श्रृंखला आगे बढ़ती है, ऑस्ट्रेलिया को नाथन लियोन की चोट की भरपाई के लिए होनहार युवा स्पिनर टॉड मर्फी को पेश करना होगा और उन पर भरोसा भी जताना होगा। हालांकि मर्फी को मौका मिलेगा कि नहीं ये नेथन लियोन की फिटनेस के नतीजे के बाद ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines