Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 28 जून 2023 से लॉर्ड्स में एशेज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने गंवा दिया था। जिसके बाद दूसरे मैच से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने अंग्रेजों की सबसे बड़ी परेशानी का जिक्र किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन का मानना है कि मौजूदा एशेज सीरीज में इंग्लैंड के पास ऑस्ट्रेलिया जैसी गहराई नहीं है और ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच दर मैच निखरती जाएगी।
इंग्लैंड की टीम नहीं कर पाएगी ऑस्ट्रेलिया की बराबरी
टिम पेन ने मैच से पहले एक इंटरव्यू में कहा कि ‘पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन औसत रहा। हमने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड टीम में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने जैसी गहराई है। सीरीज से पहले उन्होंने कहा था कि वे कठोर और सपाट पिचें चाहते हैं। पहले टेस्ट में उन्हें मिली भी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।इंग्लैंड टीम बहुत हद तक जो रूट पर निर्भर करती है। हरी-भरी पिच पर उनका टॉप ऑर्डर चल नहीं पाता। उनके बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुश्किल होने वाली है।’
बेन स्टोक्स और मैक्कुलम के फैसले पड़ सकते हैं भारी- पेन
पूर्व ऑस्ट्रे्लियाई कप्तान टिम पेन ने जहां एक तरफ बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैक्कुलम की जोड़ी की सराहना की वहीं दूसरी ओर उन्होंने इसकी परेशानी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि’ जब आपके पास एक जैसे कप्तान और कोच हों तो कई बार देखने में काफी मजा आता है। दोनों का अहम काफी बड़ा है और दोनों काफी आक्रामक हैं। लेकिन कई बार यह आक्रामकता फैसलों पर भारी पड़ जाती है। पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने पारी की घोषणा में जल्दबाजी कर डाली।’
पहले टेस्ट में इंग्लैंड को मिली थी हार
बता दें कि इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 8 विकेट गंवाने के बाद ही पारी घोषित कर दी थी जिसके हर तरफ चर्चाएं हो रही थी। वहीं अंत में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने एक बेहतरीन साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई थी।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines