Ashes 2023: इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स की 155 रन की बेहतरीन पारी के बावजूद इंग्लैंड को दूसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के पांचवे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बॉल छोड़ने के बाद क्रीज से बाहर निकले तो ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने उन्हें आउट कर दिया।
बेयरस्टो के विकेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दिग्गज और फैंस तो एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर ही रहे हैं। इसी बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड ने इसे खेल भावना के विरुद्ध बताया है और इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने मैदान के बीच में कमिंस से क्या चर्चा की थी।
आपको इसी के लिए याद रखा जाएगा – ब्रॉड
डेली मेल से बातचीत करते हुए स्टूअर्ट ब्रॉड ने पैट कमिंस से मैदान के बीच में हुई उनकी चर्चा का जिक्र किया उन्होंने कहा कि “मैंने बार-बार पैट से कहा, ये सभी वरदान है आपके लिए, आपको निर्णय लेने का कितना अच्छा समय मिला, फिर भी कुछ नहीं किया, आपको इसी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।’
ब्रॉड ने सीनियर खिलाड़ियों पर जताई नाराजगी
स्टूअर्ट ब्रॉड ने आगे कहा कि “जिस बात ने मुझे चकित कर दिया, और लंच के समय मैदान से बाहर निकलते समय मैंने आस्ट्रेलियाई लोगों को जो बताया, उस पर मुझे विश्वास नहीं हुआ, वह यह था कि उनमें से किसी भी वरिष्ठ खिलाड़ी ने यह सवाल नहीं उठाया कि उन्होंने क्या किया है। विशेष रूप से यह देखते हुए कि उनकी टीम हाल के वर्षों में अपने सभी सांस्कृतिक परिवर्तनों के साथ क्या कर रही है। उनमें से किसी ने भी नहीं कहा: ‘रुको, दोस्तों। मैं वास्तव में इस बारे में निश्चित नहीं हूं।’
बेहतरीन लय में स्टूअर्ट ब्रॉड
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड ने एशेज 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह दो मैचों में अब तक 11 विकेट लेकर विकेट लेने की श्रेणी में सबसे आगे हैं। लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच में, घरेलू टीम स्पष्ट रूप से खेल जीतने की राह पर थी, लेकिन बेयरस्टो के आउट होने और बेन स्टोक्स के 155 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद, अंग्रेजी टीम 43 रन पीछे रह गई।
संबंधित खबरें
हार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
10 mins ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
48 mins agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
2 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
3 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
10 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
11 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
12 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines