Ashes 2023: एजबेस्टन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच रोमांचक होता जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति के बाद 311 रन बना लिए हैं। ऑस्टेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा शतकीय पारी के साथ क्रीज पर मौजूद है। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था जब वे क्लीन बोल्ड हो गए थे लेकिन अनुभवी गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड की एक गलती ने उन्हें बचा लिया।
उस्मान ख्वाजा को मिला बड़ा जीवनदान
ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान इंग्लैंड द्वारा दूसरी गेंद लेने के तुरंत बाद स्टूअर्ट ब्रॉड गेंदबाजी करने आए। उन्होंने दूसरी ही बॉल पर शतकवीर उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड कल दिया। ब्रॉड की गेंद फुल लेंथ पर थी और टप्पा पड़ते ही स्टंप में घुस गई।
विकेट मिलते ही ब्रॉड जश्न मना रहे थे कि इतने में उनकी खुशी निराशा में बदल गई। दरअसल अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दे दिया। बाद में पता चला कि ब्रॉड ने लाइन के बाहर पैर रख दिया था। उस समय उस्मान ख्वाजा 112 रनों पर खेल रहे थे। ऐसे में ब्रॉड ने ख्वाजा को बड़ा जीवनदान दे दिया।
बेहतरीन लय में दिखे स्टूअर्ट ब्रॉड
इससे पहले दिन में, ब्रॉड ने नई गेंद के साथ एक सनसनीखेज स्पेल बनाया, जिसमें उनके बन्नी डेविड वार्नर और नंबर 1 रैंक के टेस्ट बल्लेबाज मारनस लेबुस्चगने को बैक-टू-बैक गेंदों पर आउट किया। इंग्लैंड ने 393 पर पारी घोषित करने के बाद 11वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 29-2 कर दिया था। हालांकि बाद में उस्मान ख्वाजा ने कंगारुओं की वापसी कराई।
ये भी पढ़ेंः कब होगी रणजी, विजय हजारे और सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी? यहां देख लीजिए घरेलू क्रिकेट का पूरा शेड्यूल
मैच का लेखा-जोखा
इंग्लैंड ने मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इस दौरान टीम ने 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड के जो रूट ने शतक जड़ा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ओपनिंग करने आए। वॉर्नर 9 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन ख्वाजा ने मजबूत से छोर संभाले रखा। वे अभी भी 126 रनों पर खेल रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
49 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines