नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एक के बाद एक कई कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। टेस्ट में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। बुधवार को उन्होंने एशेज सीरीज 2023 के तहत लॉर्ड्स में खेले जा रहे मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
टेस्ट में सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
स्टीव स्मिथ टेस्ट में सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने ये मुकाम 99वें मैच की 174वीं पारी में हासिल किया। इस मामले में उन्होंने भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग महेला जयवर्धने और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1674064060248195076
द्रविड़ ने 101 मैचों की 176 ईनिंग में ये कारनामा किया था। उन्होंने 30 जून 2006 को किंग्स्टन में ये रिकॉर्ड बनाया था। स्मिथ ने उनका 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। लारा ने 101 मैचों की 177 ईनिंग, पोंटिंग ने 106 मैचों की 177 ईनिंग, जयवर्धने ने 108 मैचों की 178 ईनिंग और सचिन तेंदुलकर ने 111 मैचों की 179 ईनिंग में ये मुकाम हासिल किया था। स्मिथ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से इन सभी को पीछे छोड़ दिया।
कुमार संगकारा टॉप पर
टेस्ट में सबसे तेज 9000 रन जड़ने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा के नाम दर्ज है। उन्होंने शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ 3 नवंबर 2011 को ये रिकॉर्ड बनाया था। संगकारा ने 103 मैचों की 172 ईनिंग में कीर्तिमान स्थापित किया था। आज तक उनका रिकॉर्ड कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है।
मैच की बात करें तो स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर की 38वीं हाफ सेंचुरी जड़ दी है। तीसरे सेशन में वे 72 रन बनाकर खेल रहे हैं और सेंचुरी के करीब हैं।
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूल पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
16 mins agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 hr agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
1 hr ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
3 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
3 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
4 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
4 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines