Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 16 जून से एशेज की जंग शुरू हो रही है। पहला मुकाबला एगबेस्टन में होना है। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी और असिस्टेंट कोच पॉल कॉलिंगवुड (Paul Collingwood) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रणनीति का खुलासा किया है। कॉलिंगवुड के अनुसार, इंग्लैंड सिर्फ एशेज की वजह से अपने तरीकों में कोई बदलाव नहीं करेगा।
असिस्टेंट कोच पॉल कॉलिंगवुड ने किया टीम की रणनीति का खुलासा
असिस्टेंट कोच पॉल कॉलिंगवुड के बयान से साफ है अपने बैजबॉल मंत्र से क्रिकेट जगत में धमाल मचाने वाली इंग्लैंड एशेज में भी इसी रणनीति के साथ खेलेगी। इंग्लैंड टीम की तैयारियों पर बात करते हुए कॉलिंगवुड ने कहा कि इस मैच में बहुत कुछ वैसा ही रहेगा, जैसा हम पिछले कुछ वर्षों से करते आ रहे हैं। यह एशेज है, सिर्फ इसलिए हम इसके लिए कोई अलग तरीके से नहीं खेलेंगे।’
बैजबॉल स्टाइल खेलने में मजा आया
पॉल कॉलिंगवुड ने आगे कहा कि ‘खिलाड़ियों को इस तरीके (बैजबॉल स्टाइल) से खेलने में काफी मजा आया है। उन्होंने एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लिया है, चाहे वह मैदान पर हो या बाहर। यह सब कुछ खिलाड़ियों के ऊपर से दबाव कम करने और दोस्तों के ग्रुप जैसा बनकर खेलने के लिए किया गया है। इस हिस्से में सबसे अच्छे दोस्तों का एक ग्रुप, एक-दूसरे की कंपनी का भरपूर आनंद ले रहा है।’
पहले से भी ज्यादा आक्रमकता के साथ खेलेंगे
पॉल कॉलिंगवुड ने आगे कहा कि ‘अगर आप उसी मानसिकता, मूल्य और कौशल के साथ खेलेंगे, जिसका आप प्रशिक्षण में अभ्यास करते हैं, तो आप अपनी क्षमताओं से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है, सिर्फ इसके दबाव में खिलाड़ी अपने इन रणनीतियों में कोई बदलाव नहीं लाएंगे। असल में, मैं इन लड़कों को जानता हूं, वो शायद पहले से भी ज्यादा आक्रमकता के साथ खेलेंगे।’
‘बैजबॉल’ क्या है?
बैजबॉल टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का नया तरीका है। इसे आप अटैकिंग क्रिकेट भी कह सकते हैं। इस रणनीति के साथ बल्लेबाजी करते समय अति-सकारात्मक होने और हमेशा जीत की अप्रोच रहती है।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines