---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ashes 2023: आउट या नॉटआउट? बेन स्टोक्स के कैच पर मच गया बवाल, बाल-बाल बच गए स्टीव स्मिथ, देखें वीडियो

नई दिल्ली: एशेज सीरीज 2023 के तहत इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवें मुकाबले में एक कैच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, आखिरी दिन 39 रन बनाकर खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आउट होने से बाल-बाल बच गए। ये नजारा 66वें ओवर में देखने को मिला। बेन स्टोक्स ने पकड़ा एक […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: एशेज सीरीज 2023 के तहत इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवें मुकाबले में एक कैच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, आखिरी दिन 39 रन बनाकर खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आउट होने से बाल-बाल बच गए। ये नजारा 66वें ओवर में देखने को मिला।

बेन स्टोक्स ने पकड़ा एक हाथ से कैच 

मोईन अली ने इस ओवर की पहली गेंद डाली तो स्मिथ ने इसे एक पैर आगे निकालकर रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके ग्लव्स से टकराकर लेग स्लिप की ओर उड़ गई। यहां खड़े फील्डर बेन स्टोक्स तुरंत हरकत में आए और छलांग लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने सेलिब्रेशन के लिए बॉल ऊपर फेंकनी चाही, लेकिन ये बॉल नीचे गिर गई। ये देख इंग्लिश खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन ये क्या?

---विज्ञापन---

नहीं था क्लीन कैच, इसलिए बच गए स्टीव स्मिथ 

अंपायर ने इसे आउट देने से मना कर दिया। इसके बाद स्टोक्स ने तुरंत रिव्यू भी ले लिया। थर्ड अंपायर ने अल्ट्राएज चेक किया तो पता चला कि बॉल ग्लव्स को छूकर निकली है, लेकिन जैसे ही स्टोक्स ने कैच लेकर हाथ नीचे किया उनका हाथ जांघ से टकरा गया और इसी वजह से गेंद गिर गई।

---विज्ञापन---

अंपायर ने माना कि स्टोक्स का ये ‘क्लीन कैच’ नहीं है। इसी का फायदा स्टीव स्मिथ को मिला और वे अहम मोड़ पर आउट होने से बच गए। इंग्लैंड के लिए ये बहुत बड़ा विकेट साबित होता, लेकिन लंच तक स्मिथ 40 रन बनाकर नाबाद रहे। बाद में उस्मान ख्वाजा ने मजे लेते हुए कहा- स्टोक्स तुमने तो मैच ही गिरा दिया, दोस्त। बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 146 रन बनाने हैं। देखना होगा कि इंग्लैंड इस मैच में किस तरह वापसी करती है।

First published on: Jul 31, 2023 06:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola