Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून 2023 से एशेज सीरीज का आयोजन किया जाने वाला है। पांच मैचों की इस श्रृंखला में जहां तेज गेंदबाज कहर बरपाएंगे वहीं स्पिनर्स भी दमखम दिखाएंगे। मैच में सभी की निगाहें एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन के उपर होगी। जिनके पास मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने का मौका है।
500 विकेट पूरे कर लेंगे नाथन लियोन
टेस्ट क्रिकेट में नाथन लियोन का नाम दिग्गज गेंदबाजों में आता है। लगातार विकेट लेने की उनकी क्षमता अन्य टीमों के लिए बड़ा खतरा पैदा करती है।लियोन को लगभग हर परिस्थितियों में सफलता मिलती है। लियोन ने 120 टेस्ट में 31.23 की औसत से 487 विकेट झटके हैं।
वह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।अनुभवी ऑफ स्पिनर केवल 2 गेंदबाज दिग्गज, शेन वॉर्न जिन्होंने 708 विकेट झटके हैं और ग्लेन मैकग्राथ जिन्होंने 563 टेस्ट विकेट लिए हैं, से पीछे हैं। लियोन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 500 विकेट लेने वाले 8वें गेंदबाज बनने से मात्र 13 विकेट दूर हैं।
Most wickets in test: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
-मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)-800 विकेट
-शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)-708 विकेट
-जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)-685 विकेट
-अनिल कुंबले (भारत)-619 विकेट
-स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)-582 विकेट
-ग्लेन मैग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)-563 विकेट
-कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)-519 विकेट
-नाथन लियोन – 487 विकेट
एशेज 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लुबशेन, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, कैमरन ग्रीन, मिचेल मॉर्श, एलेक्स कैरी, जिमी पियर्सन, जोश इंग्लिस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन,पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड और टॉड मरफी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
21 mins agoकब शुरू होगी IND vs NZ टी20 सीरीज? जानें शेड्यूल और लाइव की पूरी डिटेल्स
27 mins agoIND vs WI: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा दूसरा टी-20 मैच?
31 mins agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 hr agoT20 के बाद वनडे टीम में होगी भुवनेश्वर की वापसी? 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे!
1 hr agoकौन हैं भारत के तन्मय बलोदा? 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराया
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका
2 hrs ago3 साल में 8 कप्तान, कभी बाबर तो कभी फरहान, पाक में कप्तानी का खेल जारी
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर
2 hrs ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines