Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून 2023 से एशेज सीरीज का आयोजन किया जाने वाला है। पांच मैचों की इस श्रृंखला में जहां तेज गेंदबाज कहर बरपाएंगे वहीं स्पिनर्स भी दमखम दिखाएंगे। मैच में सभी की निगाहें एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन के उपर होगी। जिनके पास मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने का मौका है।

500 विकेट पूरे कर लेंगे नाथन लियोन

टेस्ट क्रिकेट में नाथन लियोन का नाम दिग्गज गेंदबाजों में आता है। लगातार विकेट लेने की उनकी क्षमता अन्य टीमों के लिए बड़ा खतरा पैदा करती है।लियोन को लगभग हर परिस्थितियों में सफलता मिलती है। लियोन ने 120 टेस्ट में 31.23 की औसत से 487 विकेट झटके हैं।

वह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।अनुभवी ऑफ स्पिनर केवल 2 गेंदबाज दिग्गज, शेन वॉर्न जिन्होंने 708 विकेट झटके हैं और ग्लेन मैकग्राथ जिन्होंने 563 टेस्ट विकेट लिए हैं, से पीछे हैं। लियोन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 500 विकेट लेने वाले 8वें गेंदबाज बनने से मात्र 13 विकेट दूर हैं।

Most wickets in test: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

-मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)-800 विकेट
-शेन वॉर्न (ऑस्‍ट्रेलिया)-708 विकेट
-जेम्‍स एंडरसन (इंग्‍लैंड)-685 विकेट
-अनिल कुंबले (भारत)-619 विकेट
-स्‍टुअर्ट ब्रॉड (इंग्‍लैंड)-582 विकेट
-ग्‍लेन मैग्राथ (ऑस्‍ट्रेलिया)-563 विकेट
-कर्टनी वॉल्‍श (वेस्‍टइंडीज)-519 विकेट
-नाथन लियोन – 487 विकेट

एशेज 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लुबशेन, मैट रेनशॉ, स्‍टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, उस्‍मान ख्‍वाजा, कैमरन ग्रीन, मिचेल मॉर्श, एलेक्‍स कैरी, जिमी पियर्सन, जोश इंग्लिस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्‍टार्क, नाथन लायन,पैट कमिंस (कप्‍तान), स्‍कॉट बोलैंड और टॉड मरफी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ