Ashes 2023: एशेज सीरीज 2023 का चौथा बारिश की खलल के बाद टेस्ट ड्रा रहा। इस सीरीज के 3 टेस्ट खेलने वाले जेम्स एंडरसन पूरी तरह फ्लॉप रहे। खराब फॉर्म को लेकर उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन उनके समर्थन में उतरे हैं।
नासिर हुसैन मानते हैं ‘जेम्स एंडरसन के पास अभी भी काफी काबिलियत है और उन्हें इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलते रहना चाहिए। वह बरदस्त वापसी करेंगे और उन्हें खुद पता है कि कब उनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना है।’ इस एशेज सीरीज में जहां एक तरफ क्रिस वोक्स, ओली रॉबिंसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और मार्क वुड ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है, वहीं जेम्स एंडरसन अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।
क्लास परमानेंट है
नासिर हुसैन ने डेली मेल के लिए लिखे अपने कॉलम में साफ किया ‘अगर मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ XI चुन्नी होती तो मैं जेम्स एंडरसन को उस में जरूर शामिल करता। हां, जेम्स एंडरसन इस समय अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे, लेकिन 4 महीने पहले ही वो दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज थे। पुरानी बात है, लेकिन मुझे लगता है कि क्लास परमानेंट है।’
एंडरसन को और मौके मिलने चाहिए
नारिस हुसैन ने आगे लिखा कि ‘इस समय जेम्स एंडरसन अपने फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन बड़े क्रिकेटर को थोड़े और मौके जरूर मिलने चाहिए क्योंकि उन्होंने काफी लंबे समय तक इंग्लैंड की गेंदबाजी का भार अपने ऊपर रखा है।’
एशेज सीरीज 2023 में पूरी तरह फ्लॉप रहे एंडरसन
एशेज सीरीज 2023 में जेम्स एंडरसन पूरी तरह फ्लॉप रहे। पहले टेस्ट में उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला था। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 2 विकेट निकाले। फिर तीसरे मुकाबले में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है। इसके बाद चौथे टेस्ट में उनकी प्लेइंग XI में फिर से वापसी हुई। हालांकि वह कारगर साबित नहीं हो सके। उन्हें सिर्फ 1 विकेट ही मिला।
जेम्स एंडरसन का क्रिकेट करियर
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने देश के लिए 182 टेस्ट मुकाबलों में 689 विकेट झटके हैं। ये गेंदबाज 194 वनडे में 269 विकेट ले चुका है। जबकि 19 टी20 मैचों में 18 शिकार किए हैं। भले ही एंडरनस का फॉर्म खराब है, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद है कि जेम्स एंडरसन बेहतरीन वापसी जरूर करेंगे।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines