Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के आखिरी मैच में मेजबान टीम ने रोमांचक तरीके से जीत दर्ज की। मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड (stuart broad) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का आखिरी विकेट झटका और अपने करियर का शानदार अंत किया। ब्रॉड के इस विकेट से जहां पूरा इंग्लैंड झूम उठा वहीं स्टेडियम में बैठी उनकी मंगेतर मोली किंग भी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने बाद में ब्रॉड से प्यार भी जताया।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – Exclusive: वेस्टइंडीज टीम में 15 महीने बाद लौटा 6.3 फीट हाइट वाला स्टार गेंदबाज, टीम इंडिया की तोड़ चुका है कमर, फिर बनेगा मुसीबत?
इंग्लैंड की फेमस पॉप स्टार मोली किंग अपने मंगेतर का आखिरी मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंची थी। वह अपने साथ ब्रॉड और उनकी बच्ची को भी लेकर आई थी। जैसे ही ब्रॉड ने अपना आखिरी विकेट लिया वह खुशी से झूम उठी। वहीं मैच के बाद में ब्रॉड ने अपने परिवार के साथ फोटो खिंचाए। ऐसे में एक वक्त वे इमोशनल भी हो गए। जिसके बाद उनकी मंगेतर ने उन्हें एक प्यारा सा किस किया।
ब्रॉड ने ऐसे झटका करियर का आखिरी विकेट
इंग्लैंड के लिए 600 से भी ज्यादा विकेट लेने वाले ब्रॉड ने अपनी आखिरी सफलता महत्वपूर्ण समय पर ली। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 50 रनों की जरूरत थी वहीं इंग्लैंड को एक विकेट की। ऐसे में ब्रॉड ने 95वें ओवर की चौथी गेंद डाली तो 28 रन बनाकर खेल रहे एलेक्स कैरी ने इसे विकेट के पास रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो की ओर उड़ गई। बेयरस्टो ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़कर कैरी को रवाना कर दिया। इस तरह ब्रॉड ने आखिरी विकेट चटकाकर इंग्लैंड को शानदार जीत दिला दी।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – LPL 2023: भानुका राजपक्षे ने दो गेंदों पर बनाए 10 रन, गाले टाइटंस ने सुपर ओवर में जीता मैच
https://twitter.com/englandcricket/status/1686062616613994502
2-2 पर ड्रॉ हुई सीरीज
बता दें कि इंग्लैंड द्वारा आखिरी टेस्ट मैच जीतने के बाद एशेज 2023 की सीरीज का 2-2 पर अंत हुआ। सीरीज के पहले दो मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और पांचवे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। वहीं चौथा टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ रहा। ऐसे में सीरीज भी बेनतीजा रही। हालांकि पिछली श्रृंखला जीतने के चलते ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया ने रिटेन कर ली।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
5 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
55 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines