नई दिल्ली: इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट की मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। मोईन को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 का उल्लंघन करते पाया गया, जो खेल भावना के विपरीत आचरण प्रदर्शित करने से संबंधित है। आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मोईन के रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। पिछले 24 महीनों में यह इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी का पहला अपराध था।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 89वें ओवर के दौरान मोईन ने बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग करते हुए अपने गेंदबाजी वाले हाथ पर ‘ड्राइंग एजेंट’ लगाया। आसान भाषा में कहें तो ऑफ स्पिनर ने अपने गेंदबाजी वाले हाथ को सुखाने के लिए स्प्रे या क्रीम का इस्तेमाल किया। हालांकि आईसीसी ने स्वीकार किया कि उन्होंने गेंद की स्थिति में बदलाव का प्रयास नहीं किया। मोईन ने अपराध स्वीकार कर लिया इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं रही।

विज्ञापन

केवल हाथों को सुखाने के लिए उंगली पर लगाई थी क्रीम

लेवल 1 की सजा के साथ खिलाड़ी पर जुर्माना लगाने के अपने निर्णय पर पहुंचने पर मैच रेफरी ने जांच में देखा कि उन्होंने क्रीम केवल हाथों को सुखाने के लिए उंगली पर लगाई थी। क्रीम को गेंद पर कृत्रिम पदार्थ के रूप में नहीं लगाया गया। इसके परिणामस्वरूप इससे गेंद की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन

मैदानी अंपायर अहसान रजा और मराइस इरास्मस, थर्ड अंपायर क्रिस गफाने और फोर्थ अंपायर माइक बर्न्स ने आरोप लगाए। लेवल 1 के उल्लंघन पर कम से कम फटकार, खिलाड़ी की मैच फीस का अधिकतम 50 फीसदी जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक का प्रावधान है। नियम की बात करें तो गेंदबाजों को हाथ पर कुछ भी लगाने से पहले अंपायर को सूचना देनी होती है। कुछ इसी तरह का अपराध भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने किया था। आईसीसी ने उन पर भी जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ