Ashes 2023: एक मैच से दो क्रिकेटरों की विदाई, स्टार ऑलराउंडर ने टेस्ट क्रिकेट को दोबारा कहा 'अलविदा'

Ashes 2023 ENG vs AUS Moeen Ali Retirement

Ashes 2023 ENG vs AUS Moeen Ali Retirement

विज्ञापन

नई दिल्ली: स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ ही इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। मोईन अली ने पुष्टि की है कि उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल लिया है। सोमवार को एशेज सीरीज के तहत द ओवल में खेले गए मुकाबले के बाद मोईन ने दोबारा संन्यास का ऐलान किया। मोईन बेन स्टोक्स के कहने पर ही संन्यास वापस लेकर खेलने आए थे।

विज्ञापन

मोईन अली ने भारत के खिलाफ श्रृंखला के बाद सितंबर 2021 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। मोईन टी20 में इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले एकमात्र एशियाई मूल के खिलाड़ी भी हैं। वह इंग्लैंड की 2019 विश्व कप विजेता टीम और 2022 टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

मोईन ने मैच के बाद प्रजेंटेशन में कहा- ये सफर अद्भुत रहा, वापसी करके बहुत अच्छा लगा। जब मुझे स्टोक्स का संदेश मिला तो मैं दंग रह गया, मुझे नहीं पता था कि लीच घायल हैं, लेकिन श्रृंखला में आने के बाद मैंने वास्तव में इसका आनंद लिया। मैं जानता था कि मानसिक रूप से यह कठिन होगा, लेकिन ये भी जानता था कि शारीरिक रूप से सबसे कठिन होगा। ये एक अद्भुत श्रृंखला थी, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा।

अगर स्टोक्स का मैसेज मिला तो डिलीट कर दूंगा 

मोईन ने आगे कहा- मैंने सोचा कि यह मेरे आखिरी कुछ टेस्ट मैच होंगे इसलिए मैं इसे टीम के लिए करूंगा। मैंने पहले भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की है इसलिए यह बहुत अच्छा था। मोईन ने मुस्कुराते हुए कहा- अगर स्टोक्स ने मुझे दोबारा मैसेज किया तो मैं उसे डिलीट कर दूंगा। मेरा काम हो गया। मैंने बहुत अच्छा समय बिताया है, लेकिन मैं जानता हूं कि मेरे लिए बस इतना ही है। दरअसल, बेन स्टोक्स ने ही मोईन को संन्यास वापस लेने के लिए मनाया था।

विज्ञापन

बेन स्टोक्स के कैच पर दिया बयान 

मोईन ने बेन स्टोक्स के कैच पर कहा- जैसे ही मैंने उसे उसके हाथ में जाते देखा तो मुझे लगा कि यह आउट है, लेकिन जब मैंने देखा कि ये नीचे चला गया तो मैं स्तब्ध रह गया। मैंने सोचा कि मैं स्टीव स्मिथ को फिर कभी आउट नहीं कर पाऊंगा। टेस्ट क्रिकेट में ये चीजें होती रहती हैं।

जेम्स एंडरसन की तारीफ 

मोईन ने आगे कहा- बेयरस्टो के लिए खुशी की बात है कि उन्होंने बल्ले और दस्तानों से वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। ब्रॉड के लिए भी वास्तव में खुशी की बात है कि उन्होंने जिस तरह से समापन किया। यह साबित करता है कि हमारा दृष्टिकोण गुणवत्तापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ बहुत अच्छा है। जैक क्रॉली और बेन डकेट अद्भुत रहे हैं। जिमी एंडरसन को अभी भी खेलते हुए देखना बहुत अच्छा है। मुझे वास्तव में बैज की कोचिंग शैली बहुत पसंद है। बैकरूम स्टाफ अद्भुत रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ