Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का आखिरी मैच केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपना जादू बिखेरा। उन्होंने शुरुआत तो अच्छी नहीं की लेकिन बाद में आते ही कहर बरपाना शुरू कर दिया। स्टार्क ने सबसे बड़ा शिकार इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को बनाया। जिनका विकेट हर कोई देखता ही रह गया।
पहले दिन लंच के बाद पैट कमिंस द्वारा बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड के चार विकेट गिर गए थे। मोईन अली की जवाबी आक्रमणकारी पारी के बाद हैरी ब्रूक का साथ देने के लिए टीम के कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर आए।
स्टार्क ने स्टोक्स को किया हैरान
हालांकि, स्टोक्स केवल 16 गेंदों तक ही टिक पाए, जिसमें से उन्होंने तीन सिंगल लिए। अनुभवी गेंदबाज स्टार्क ने उन्हें एक खूबसूरत गेंद पर बोल्ड किया। गेंद बाएं हाथ के स्टोक्स के लिए मिडिल स्टंप पर पिच हुई और उनके ऑफ स्टंप से टकराकर दूर जा गिरी। स्टोक्स ने अपने फ्रंट पैड से गेंद को फ्लिप करने का प्रयास किया था, लेकिन स्विंग के कारण वह असफल हो गए। ऐसे में गेंद लहराती हुई सीधे स्टंप से टकरा गई और कप्तान की पारी खराब हो गई।
स्टार्क ने दिलाई 2019 वर्ल्ड कप की याद
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब स्टोक्स को दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक से सामने अपना विकेट गंवाना पड़ा हो। इसके पहले भी 2019 के वर्ल्ड कप में मिचेल स्टार्क ने कुछ ऐसी ही गेंद डालकर स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर दिया था। ऐसे में चार साल बाद स्टार्क ने एक बार फिर से स्टोक्स के जख्म को ताजा कर दिया है।
ऐसा रहा पहले दिन का खेल
केनिंगटन ओवल में खेले जा रहे 5वें एशेज टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 283 रन बनाए।इसके जवाब में पहले दिन के खेल की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम फिलहाल 222 रन पीछे हैं वहीं क्रीज पर इस समय उस्मान ख्वाजा (26) और मार्नस लाबुशेन (2) बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines