Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड की टीम ने पारी की शुरुआत तो बेहतरीन की लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने शॉट मारने के चक्कर में आसानी से विकेट गंवा दिए। इसे लेकर पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बैटर्स की जमकर आलोचना की है औऱ ‘बेजबॉल’ अप्रोच को भी टॉर्गेट किया है। 48 वर्षीय ने चेतावनी दी कि मनोरंजन और मूर्खता कभी साथ-साथ नहीं चल सकते।
और पढ़िए – रहाणे को उप-कप्तान बनाए जाने पर गांगुली ने उठाए सवाल, इस खिलाड़ी को बताया दावेदार
इंग्लैंड ने 34 रनों के भीतर गंवाए 3 विकेट
बता दें कि मैच में दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को बेन डकेट और जैक क्रॉली ने अच्छी शुरुआत दिलाई हालांकि 18वें ओवर में क्रॉली चलते बने जिसके बाद ओली पॉप और डकैट ने पारी को संभाला। ये दोनों बल्लेबाज हावी नजर आ रहे थे लेकिन ओली पॉप का विकेट गिरते ही टीम बिखर सी गई और 34 रनों के भीतर ही जैक क्रॉली और जो रूट भी चलते बने।
माइकल वॉन ने कही ये बात
इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर बीबसी स्पोर्ट से बातचीत करते हुए माइकल वॉन ने कहा कि “मुझे लगता है कि हमें थोड़ा रियलिस्टिक होना होगा, हम मनोरंजन को मूर्खता के साथ नहीं मिला सकते हैं। अब, पहले 182 रनों के लिए, मैंने इंग्लैंड की एक टीम देखी जो बल्लेबाजी करने आई और बहुत मनोरंजन के साथ खेली क्योंकि उन्होंने उचित क्रिकेट स्ट्रोक खेले ।उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों, तेज गेंदबाजों को शानदार संतुलन के साथ खेला, फ्रंट फुट और बैक फुट पर शानदार स्कोरिंग विकल्प थे। लेकिन अगले आधे घंटे में जो बल्लेबाजों ने किया वो मूर्खता थी।’
और पढ़िए – नाथन लियोन की चोट पर स्टीव स्मिथ ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- ‘ये मैच खेलना मुश्किल’
138 रनों से पीछे चल रही इंग्लैंड
अगर मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 416 रन बनाए। टीम की तरफ से स्टीव स्मिथ ने शतक जड़ा। वहीं इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं। फिलहाल हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
10 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
10 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
11 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
12 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
12 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
13 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
14 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
15 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
15 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines