हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ashes 2023: कुमार संगकारा और माइकल वॉन ने बेयरस्टो की लगाई क्लास, बोले- 'उन्हें विकेटकीपिंग पर देना होगा ध्यान'

विज्ञापन

Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले में एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन जहां इंग्लैंड की गेंदबाजी शानदार रही वहीं दूसरी ओर जॉनी बेयरस्टो ने विकेटकीपिंग से सभी को निराश किया। उनकी विकेट की पीछे की स्कील्स को लेकर कुमार संगकारा और माइकल वॉन ने उन्हें घेरा है। दिग्गजों ने इंग्लिश विकेटकीपर को इसके लिए मेहनत करने की सलाह दी है।

हेडिंग्ले में खेले गए मैच में स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड को बेयरस्टो द्वारा जीवनदान दिया गया। इंग्लैंड ने कई मौके गंवाए, जिसमें जो रूट ने तीन कैच छोड़े। इसमें मिचेल मार्श को उनकी पारी की शुरुआत में ही बाहर करना शामिल था, जो महंगा साबित हुआ क्योंकि वेस्ट ऑस्ट्रेलियन ने शानदार शतक बनाया।

उन्हें ट्रेनिंग करने की जरूरत – संगकारा

बेयरस्टो की कीपिंग पर स्काई स्पोर्ट्स से चर्चा के दौरान कुमार संगकारा ने कहा कि ‘मुझे पता है कि इंग्लैंड में विकेटकीपिंग करना मुश्किल है। जॉनी बेयरस्टो अच्छे क्रिकेटर हैं लेकिन जिस प्रकार उन्होंने इस सीरीज में कीपिंग की है उन्हें इसके लिए काफी ट्रेनिंग करने की जरूरत है।’

बेयरस्टो की खराब कीपिंग की कीमत इंग्लैंड को चुकानी पड़ेगी- वॉन

पहले दिन का खेल ख़त्म होने पर क्रिकबज़ से बात करते हुए, माइकल वॉन को विश्वास नहीं है कि स्टंप के पीछे जॉनी बेयरस्टो की अयोग्यता के बावजूद इंग्लैंड कुछ बदलाव करेगा। उन्होंने कहा कि ‘ मुझे नहीं लगता कि वे छेड़छाड़ करेंगे, वे जॉनी (बेयरस्टो) के साथ जारी रहेंगे, इसकी कीमत इंग्लैंड को चुकानी पड़ी। इस श्रृंखला से पहले मैं पूरी तरह से उनकी विकेटकीपिंग के पीछे था लेकिन कभी-कभी आपको यह स्वीकार करना होगा कि शायद वहां एक बेहतर विकल्प मौजूद है।”

पहले दिन गिरे 13 विकेट

बता दें कि हेडिंग्ले में एशेज के पहले दिन मार्क वुड ने अपनी तेज रफ्तार से कहर बरपाया और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। वुड ने 5 विकेट लिए जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 263 पर ऑलआउट हो गई। हालांकि बाद में कंगारुओं ने भी इंग्लैंड के तीन विकेट निकाल लिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें