ENG vs AUS Ashes 2023: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जो रूट इन दिनों काफी अच्छी फॉर्म में हैं और एशेज टेस्ट सीरीज 2023 के पहले ही मैच की पहली पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए शतक लगाया। यही नहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने काफी आक्रामक रुप अपनाया और स्कॉट बोलैंड को एक छक्का जड़ा। मैच में रूट द्वारा कई इनोवेटिव शॉट्स भी खेले जा रहे हैं। इसके पीछे की वजह केविन पीटरसन ने बताई है।
और पढ़िए – ‘मैं वापसी करना चाहता हूं’ वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में लौटना चाहता है ये तेज गेंदबाज
प्रशंसक और विशेषज्ञ रूट की प्रतिभा के कायल बन गए हैं। रूट की आक्रामक मानसिकता दूसरी पारी में भी दिखी। उन्होंने एलेक्स कैरी को स्टंप तक आने के लिए मजबूर करते हुए बोलैंड की ओर कदम बढ़ाया। रूट ने रिवर्स स्कूप में वापसी की और बोलैंड की गेंद पर एक छक्का और एक चौका लगाया, जिससे एक ओवर में 16 रन बने। इसके पीछे केविन पीटरसन के मुताबिक आईपीएल ही मुख्य वजह है।
केविन पीटरसन ने आईपीएल को दिया श्रेय
स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए पीटरसन ने कहा कि “रूट के पास जो दिमाग है उसके लिए आसमान ही लिमिट है और उनका काम करने का तरीका भी हर किसी से अलग है। रूट हर सुबह उठकर सुधार करना चाहते हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हम एक मास्टर को देख रहे हैं और जो कि लंबे समय तक ऐसा खेलता रह सकता है।’
और पढ़िए – ऑस्ट्रेलिया या फिर इंग्लैंड? कौन जीतेगा पहला मुकाबला, इस दिग्गज ने कर दी भविष्यवाणी
पीटरसन ने आगे रूट के इनोवेटिव शॉट्स को लेकर कहा कि “आईपीएल में उन दो महीनों में [राजस्थान रॉयल्स के साथ] उन शॉट्स को उनके खेल में शामिल किया गया होगा।” बता दें कि जो रूट को पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइज पर खरीदा था। आईपीएल 2023 में रूट ने सिर्फ तीन मैच खेले जहां उन्हें केवल एक मौके पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
26 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
53 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
3 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines