Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से बढ़त हासिल कर चुकी है। दोनों ही मैचों में इंग्लैंड का प्रदर्शन खराब रहा। अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन अपनी ही टीम पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने साफ कहा कि टीम सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, जबकि उनके कारनामें उस तरह के नहीं हैं।
केविन पीटरसन ने निकाली भड़ास
बेटवे इनसाइडर पर केविन पीटरसन ने अपने कॉलम में लिखा कि अगर आप कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहते है तो इंग्लैंड टीम अभी ऐसा नहीं कर रही है। वह ऐसे दिखा रही है कि वह अभी तक की सबसे महान टीम है, लेकिन वह इंग्लैंड में 2001 के बाद एशेज सीरीज गंवाने की कगार पर है।
इंग्लैंड खुद पर दवाब डाल रही है
केविन पीटरसन ने आगे लिखा कि ‘पहले मैच के बाद ओली रॉबिन्सन ने कहा कि उन्हें लगा कि वो मुकाबला जीत चुके हैं। जिमी एंडरसन विकेट को लेकर शिकायत कर रहे थे। इसके बाद जैक क्रॉली ने कहा कि टीम अगला मैच 150 रनों से जीतेगी। अब अगले मैच से पहले ये सारी बातें नहीं होनी चाहिए। इस तरह से बातें करके वो खुद ही अपने ऊपर दबाव डाल रहे हैं।’
अभी एक जीत सबसे ज्यादा जरूरी है
एशेज सीरीज का अगला टेस्ट 6 जुलाई से हेडिंग्ले में खेला जाना है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 2 विकेट जबकि दूसरा टेस्ट 43 रनों से अपने नाम किया है। केविन पीटरसन ने आगे लिखा कि जब ऑस्ट्रेलिया आपकी गर्दन पर पैर रखती है तो इतनी तेजी से दबाती है कि आप खत्म हो जाएं। वह इसी तरह से खेल सकते हैं। मुझे ऑस्ट्रेलिया टीम में वह बात नजर आती है, जो इंग्लैंड टीम में नहीं दिख रही है। अभी सिर्फ एक चीज मायने रखती है वह है जीत’
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines