हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ashes 2023: जॉनी बेयरस्टो ने लपका अद्भुत कैच, देखते रह गए मिचेल मार्श, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2023 के तहत खेले जा रहे पांचवां मुकाबला कांटे का हो गया है। इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए 7 विकेट चटका डाले हैं। दूसरी पारी में जॉनी बेयरस्टो ने शानदार कैच लेकर इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिला दी। उन्होंने महज 6 रन पर मिचेल मार्श का विकेट चटका डाला।

76वें ओवर में दिखा नजारा 

ये नजारा 76वें ओवर में देखने को मिला। मोईन अली ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो मार्श ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप की ओर उड़ गई। बॉल को अपने पास से गुजरता देख जॉनी बेयरस्टो ने पैर खोले और शानदार डाइव लगाकर गजब कैच पकड़ लिया। ये नजारा देख इंग्लैंड का खेमा खुशी से झूम उठा। अंपायर ने भी उंगली उठाने में जरा भी देर नहीं की।

https://twitter.com/englandcricket/status/1686045326732398592

विज्ञापन

मार्श के रूप में ऑस्ट्रेलिया को लगा झठा झटका 

मार्श के रूप में ऑस्ट्रेलिया को झठा झटका लगा। वे टीम के स्कोर 274 रनों पर आउट हुए। बता दें कि मार्श इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले मैच में 51 और नाबाद 31 रन की पारी खेली थी। जबकि लीड्स में खेले गए मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक ठोक डाला था। ऐसे में अहम मोड़ पर मार्श इंग्लैंड के लिए बड़ा विकेट साबित हुए।

इसके बाद क्रिस वोक्स ने मिचेल स्टार्क को डक पर पवेलियन लौटा दिया। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। उसे अब जीत के लिए 100 रन और चाहिए। जबकि हाथ में तीन विकेट हैं। कप्तान पैट कमिंस और विकेटकीपर एलेक्स कैरी क्रीज पर जमे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola