---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ashes 2023: किस्मत हो तो जो रूट जैसी, एक इशारे से ऑस्ट्रेलिया में मच गई खलबली, देखें वीडियो

नई दिल्ली: क्रिकेट को यूं ही अनिश्चितता का खेल नहीं कहा जाता। इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसकी एक बानगी गुरुवार को इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज 2023 के दूसरे मैच में देखने को मिली। लॉर्ड्स में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: क्रिकेट को यूं ही अनिश्चितता का खेल नहीं कहा जाता। इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसकी एक बानगी गुरुवार को इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज 2023 के दूसरे मैच में देखने को मिली। लॉर्ड्स में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट का किस्मत ने बखूबी साथ दिया। वह महज 1 रन पर आउट होने से बच गए।

39 वें ओवर में दिखा नजारा 

ये नजारा 39वें ओवर में देखने को मिला। कैमरून ग्रीन इस ओवर की पहली ही गेंद पर ओली पोप को आउट कर जोश से भरे थे। उन्होंने रूट को चौथी गेंद बाउंसर फेंकी, जिसे पुल करने के चक्कर में बॉल उनके ग्लव्स पर लगकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी की ओर उड़ गई। कैरी ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़कर जो रूट को बड़ा झटका दे दिया। इधर, रूट जैसा बड़ा विकेट मिलने पर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में जश्न होने लगा, रूट भी मैदान छोड़कर जाने लगे, लेकिन ये क्या?

---विज्ञापन---

अंपायर ने इस बीच नो बॉल का इशारा कर दिया। इसे देख ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मच गई तो वहीं रूट के चेहरे पर मुस्कान आ गई। वह बीच रास्ते से ही वापस आए और बल्लेबाजी की कमान संभाल ली।

---विज्ञापन---

मिचेल स्टार्क ने किया शिकार 

हालांकि रूट को 46वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बना लिया। 10 रन बनाकर खेल रहे रूट ने बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की ओर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन उनकी टाइमिंग खराब रही और यहां खड़े फील्डर स्टीव स्मिथ ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

First published on: Jun 29, 2023 10:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola