नई दिल्ली: इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन अपने करियर में एक के बाद एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। एजबेस्टन में एशेज 2023 के पहले टेस्ट के दौरान उन्होंने अपने करियर में एक और मील का पत्थर पार किया। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन के पहले सत्र में एंडरसन ने 1100 वां फर्स्ट क्लास विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने एलेक्स कैरी को आउट कर ये मुकाम हासिल किया।
हालांकि एंडरसन को एशेज 2023 में अपना पहला विकेट लेने के लिए दो दिनों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 99वें ओवर में एंडरसन ने चौथी गेंद पर कैरी का स्टंप उड़ा डाला। इस तरह स्विंग के किंग ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1100वां विकेट हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ेंः Indonesia Open 2023 Final: चिराग शेट्टी-सात्विक साईराज की बड़ी उपलब्धि, इंडोनेशिया ओपन जीतकर रच दिया इतिहास
विल्फ्रेड रोड्स के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
फर्स्ट क्लास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज विल्फ्रेड रोड्स के नाम दर्ज है। उन्होंने 1110 मैचों में 4204 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड बनाया था। जिसे आज तक कोई गेंदबाज नहीं तोड़ सका है। वहीं एंडरसन के इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 180 मैचों में 686 विकेट चटका दिए हैं। वह सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं।
अब वह ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत गेंदबाज शेन वॉर्न के रिकॉर्ड से थोड़ा ही दूर हैं। वॉर्न ने अपने करियर में 708 विकेट निकाले थे। हालांकि फर्स्ट क्लास ज्यादातर घरेलू प्रतियोगिता को ही कहा जाता है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट को भी इसका हिस्सा माना जाता है। एक खिलाड़ी के प्रथम श्रेणी के आंकड़ों में टेस्ट मैचों में उसका प्रदर्शन भी शामिल होता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
13 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
56 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines