Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज एशेज शुरू हो रही है। इस चर्चित सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की इंजरी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। मॉर्गन ने कहा कि ऑर्चर की चोट को लेकर वह काफी दुखी हैं। क्योंकि वह इंज्री के चलते कई महीनों से मैदान से दूर हैं।
इंग्लैंड के लिए दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रहे इयोन मोर्गन ने कहा कि ‘मैंने आर्चर से बात की है। मैं काफी लकी रहा कि अपने करियर के दौरान कई सारे प्लेयर्स को जानने का मौका मिला और उनमें से कई मेरे अच्छे दोस्त भी बने। इसलिए एक दोस्त के तौर पर मैंने आर्चर को मैसेज किया। मैंने उनका हौंसला बढ़ाया और उनको अपना सपोर्ट देने की बात कही।’
समर सीजन नहीं खेल पाएंगे आर्चर
इयोन मोर्गन ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे ये भी है कि ‘मैं आर्चर के लिए काफी दुखी हूं। इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता था। वो 18 महीने तक गेम से दूर रहे, वापस आए और फिर चोटिल हो गए। इंग्लिश क्रिकेट के बहुत ही अहम समर सीजन में वो नहीं खेल पाएंगे।’
दोबार चोट के शिकार हुए हैं जोफ्रा आर्चर
आपको बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए 2021 के बाद से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। चोट से वापसी करने के बाद उन्हें इस समर सीजन में होने वाले एशेज सीरीज में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन आईपीएल 2023 में वह मुंबई के लिए कुछ मैच खेले और एक बार फिर चोटिल हो गए। दाहिनी कोहनी के चोटिल की वजह से जोफ्रा आर्चर पूरे इंग्लिश समर सीजन से बाहर हो गए हैं।
पिछली एशेज सीरीज में चटकाए थे 22 विकेट
तेज रफ्तार से पहचान रखने वाले जोफ्रा आर्चर ने 2019 में हुई एशेज सीरीज में अपनी घातक गेंदबाजी से कंगारू टीम के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था, उनके सामने स्टीव स्मिथ को रिटायर हर्ट तक होना पड़ा था। आर्चर ने पिछले एशेज सीरीज के 4 टेस्ट मैचों में 20.27 की औसत से 22 विकेट चटकाए थे, ऐसे में इस बार इंग्लैंड के लिए उनकी काफी कमी खलने वाली है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
40 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines