नई दिल्ली: इंग्लैंड के क्रिकेटर हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है। एशेज सीरीज के तहत हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन ब्रूक ने 47 रन बनाते ही इतिहास रचा। वह टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सबसे कम गेंदों में 1 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
टेस्ट में महज 1058 गेंद खेलकर जड़ दिए 1000 रन
ब्रूक ने महज 1058 गेंद खेलकर 1000 रन जड़ने का कारनामा किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के क्रिकेटर कॉलिन डी ग्रैंडहोम के नाम दर्ज था। जिन्होंने 1140 गेंदों में 1 हजार रन जड़े थे। वहीं न्यूजीलैंड के ही क्रिकेटर टिम साउदी ने 1167 और इंग्लिश क्रिकेटर बेन डकेट ने 1168 गेंदों में 1 हजार रन बनाए थे। ब्रूक ने इन सभी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
पिछले साल किया था डेब्यू
खास बात यह है कि पिछले साल सितंबर में डेब्यू करने वाले हैरी ब्रूक अपना 10वां ही मैच खेल रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो उन्होंने ये रिकॉर्ड 10वें मैच की 17वीं पारी में बनाया। सबसे तेज 1 हजार रन (मैचों) के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज नील हार्वे की बराबरी की। डेब्यू के बाद महज दस महीनों के अंदर 1 हजार रन ठोक ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी धाक जमा दी है। पिछले 9 मैचों की 15 ईनिंग में वह 67.85 के औसत और 96.34 के स्ट्राइक रेट से 950 रन जड़ चुके थे। हेडिंग्ले टेस्ट की पिछली ईनिंग में 3 और दूसरी में 47 रन बनाते ही उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ब्रूक ने अब तक 4 शतक जड़े हैं।
बता दें कि सबसे कम समय और ईनिंग्स में 1000 रन जड़ने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर हर्बर्ट सटक्लिफ के नाम दर्ज है। उन्होंने 244 दिन, 9 मैच और 12 ईनिंग्स में ये रिकॉर्ड बनाया था। करीब 98 साल से ये रिकॉर्ड कायम है।
रोमांचक मोड़ पर पहुंचा टेस्ट
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे एशेज सीरीज का तीसरे टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इंग्लैंड को 251 रन का टार्गेट दिया गया है। ब्रूक ने अर्धशतक जड़ दिया है। जबकि टीम के 6 विकेट गिर चुके हैं। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 62 रन और बनाने हैं।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
39 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
42 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines