Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान 19 जुलाई से शुरू होगा। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बॉयकॉट ने वर्तमान कप्तान बेन स्टोक्स को बड़ी सलाह दी है। ज्योफ्री बॉयकॉट पिछले 3 टेस्ट में फ्लॉप रहे एक खिलाड़ी से बहुत निराश हैं और चाहते हैं कि चौथे टेस्ट में उसे टीम से बाहर कर दिया जाए।
ज्योफ्री बॉयकॉट जिस खिलाड़ी से निराश हैं, उसका नाम जॉनी बेयरस्टो है। द टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में बॉयकॉट ने साफ लिखा कि ‘जॉनी बेयरस्टो अपने 100 प्रतिशत पर नहीं हैं और उन्हें बेन फोक्स से पहले खिलाने का कोई फायदा नहीं है। बेयरस्टो जब चोटिल थे, तब बेन फोक्स ने नियमित रूप से इंग्लैंड की टेस्ट टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी।’
जॉनी के बल्ले से निकले हैं सिर्फ 141 रन
ये वही जॉनी बेयरस्टो हैं, जो पिछले तीन टेस्ट में फ्लॉप हुए हैं। मौजूदा एशेज सीरीज के पहले तीन टेस्ट की 6 पारियों में उन्होंने 141 रन बनाए हैं। बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 78 रन को छोड़ दिया जाए तो जॉनी बुरी तरह फ्लॉप हुए। उन्होंने पिछली 5 पारियों में फैंस को बहुत निराश किया। उन्होंने कीपिंग में भी कुछ कैच छोड़े, जिसका खामियाजा इंग्लैंड को भुगतना पड़ा था।
बॉयकॉट ने जॉनी को काउंट्री क्रिकेट खेलने की सलाह दी
बॉयकॉट ने अपने कॉलम में आगे लिखा कि ‘यह सब कहना कि अपने सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर को चुना गया, बेवकूफी है। जॉनी बेयरस्टो अपनी विकेटकीपिंग को लेकर सुरक्षित नहीं है। यह परेशानी है। मुझे दिख रहा है। मैं उन्हें तीसरे टेस्ट तक नहीं चुनता और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की तैयारी के लिए यॉर्कशायर की तरफ से खेलने को कहता।’
चोट से उबरकर राष्ट्रीय टीम में वापसी करना आसान नहीं
पूर्व क्रिकेटर बॉयकॉट ने कहा कि ‘आप इस तरह की गंभीर चोट से उबरकर सीधे राष्ट्रीय टीम में वापसी करें और वो भी ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ। आपको मुश्किल होगी ही।’ ज्योफ्री बॉयकॉट का मानना है कि बेयरस्टो इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं, लेकिन वो अपनी 100 प्रतिशत लय में नहीं हैं।
जॉनी बेयरस्टो फिट नहीं हैं
बॉयकॉट ने अपने कॉलम में आगे लिखा कि ‘कुछ लोग कहते हैं कि विजयी टीम को नहीं बदलना चाहिए। मैं इससे सहमत नहीं हूं। मैंने लंबे समय तक उच्च स्तर पर खेला और मेरा कॉमन सेंस मुझे कहता है कि जॉनी बेयरस्टो फिट नहीं हैं। वो 100 प्रतिशत सही मूव नहीं कर रहा है। आपको तबा दें कि बेयरस्टो ने हेडिंग्ले टेस्ट में कैच के कई आसान मौके गंवाएं थे। इससे पहले वह बल्ले से भी योगदान नहीं दे सके थे।
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
18 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
57 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines