Ashes 2023: 'वाह क्या बॉल है', मिचेल स्टार्क की घातक गेंद के सामने चारों खाने चित हुए मोईन अली, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Ashes 2023: एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट रोचक हो गया है। हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड 251 रनों के टारगेट का पीछा कर रही है। चौथे दिन का खेल चल रहा है और मेजबान टीम ने 95 रन बनाकर 3 विकेट खोक दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे दिन की शुरुआत में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2 बड़े विकेट दिलाए। उन्होंने पहले तो बेन डकेत को चलता किया फिर मोईन अली का शिकार कर डाला। स्टार्क ने मोईन अली को घातक गेंद से क्लीन बोल्ड किया।
दरअसल, मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए 14वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने मोईन अली का लेग स्टंप उखाड़ दिया। गेंद पड़कर अंदर आई और स्टंप उखाड़कर ले गई। बल्लेबाज को कुछ समझ ही नहीं आया। आउट होने के बाद अली हैरान दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
मोईन अली सीरीज का दूसरा टेस्ट नहीं खेले थे। हालांकि उन्होंने तीसरे टेस्ट में वापसी की, लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा। अली ने हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ सातवें नंबर पर खेलते हुए 21 रन बनाए। दूसरी पारी में उन्हें तीसरे नंबर पर प्रमोट किया गया, लेकिन वह फ्लॉप रहे। उन्होंने दूसरी पारी में सिर्फ 5 रन बनाए और मिचेल स्टार्क का शिकार बने।
Mitchell Starc the greatest.🐐#Ashes23#Ashes2023https://t.co/eoh8ttYiLZ
— Y𝕏 Samar (@Yrtweets) July 9, 2023
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने 237 रन बनाए। फिर ऑस्ट्रेलिया ने 224 रन बनाकर मेजबान टीम को 251 रनों का टारगेट दिया है। इस टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने चौथे दिन के पहले सेशन में 3 विकेट खोकर 94 रन बना लिए हैं। खबर लिखे जाने तक 21 ओवर फेंके जा चुके हैं। यहां से इंग्लैंड को जीत के लिए 157 रनों की दरकार है।
पांच मैचों की एशेज सीजी के शुरुआती 2 मैच ऑस्ट्रेलिया जीत चुकी है। तीसरा मुकाबला जारी है। जिसे इंग्लैंड हर हाल में जीतना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिा ने पहला मैच 2 विकेट जबकि लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट 43 रनों से अपने नाम किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: