नई दिल्ली: इंग्लैंड ने पहले दो एशेज टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया है। 16 सदस्यीय स्क्वाड में वर्सेस्टरशायर के तेज गेंदबाज जोश टंग को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि टंग ने हाल ही आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया है। उन्होंने अब तक दूसरी पारी में 15 ओवर में 56 रन देकर 4 विकेट चटकाए हैं। टंग को लॉर्ड्स में हो रहे एकमात्र टेस्ट के लिए गेंदबाजी कवर के रूप में शामिल किया गया था। वे 16 जून से शुरू होने वाले एजबेस्टन टेस्ट से पहले बर्मिंघम में रिपोर्ट करेंगे।
जोश टंग ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
जेम्स एंडरसन के ग्रोइन और ओली रॉबिन्सन के टखने की चोट से जूझने के बाद टंग ने आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि जेम्स और ओली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए एकादश में लौटने की संभावना है। टीम में मार्क वुड को भी जगह मिली है। वे पिछले हफ्ते दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से आयरलैंड टेस्ट से चूक गए थे। क्रिस वोक्स को भी बरकरार रखा गया है। इससे बेन स्टोक्स को सात तेज गेंदबाजी विकल्प मिलेंगे। मंगलवार, 13 जून को एजबेस्टन में टीम का प्रशिक्षण सत्र होगा।
https://twitter.com/englandcricket/status/1664970190889648128
इंग्लैंड एशेज टेस्ट टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉले, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टंग , क्रिस वोक्स, मार्क वुड
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
8 mins agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
36 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
1 hr agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
2 hrs agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
10 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
10 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
11 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
11 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines