---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ashes 2023: इंग्लैंड ने पहले दो टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, महज एक मैच खेलने वाले प्लेयर को एशेज में मिली डायरेक्ट एंट्री

नई दिल्ली: इंग्लैंड ने पहले दो एशेज टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया है। 16 सदस्यीय स्क्वाड में वर्सेस्टरशायर के तेज गेंदबाज जोश टंग को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि टंग ने हाल ही आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया है। उन्होंने अब तक दूसरी पारी में 15 ओवर में 56 […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: इंग्लैंड ने पहले दो एशेज टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया है। 16 सदस्यीय स्क्वाड में वर्सेस्टरशायर के तेज गेंदबाज जोश टंग को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि टंग ने हाल ही आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया है। उन्होंने अब तक दूसरी पारी में 15 ओवर में 56 रन देकर 4 विकेट चटकाए हैं। टंग को लॉर्ड्स में हो रहे एकमात्र टेस्ट के लिए गेंदबाजी कवर के रूप में शामिल किया गया था। वे 16 जून से शुरू होने वाले एजबेस्टन टेस्ट से पहले बर्मिंघम में रिपोर्ट करेंगे।

जोश टंग ने किया बेहतरीन प्रदर्शन 

जेम्स एंडरसन के ग्रोइन और ओली रॉबिन्सन के टखने की चोट से जूझने के बाद टंग ने आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि जेम्स और ओली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए एकादश में लौटने की संभावना है। टीम में मार्क वुड को भी जगह मिली है। वे पिछले हफ्ते दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से आयरलैंड टेस्ट से चूक गए थे। क्रिस वोक्स को भी बरकरार रखा गया है। इससे बेन स्टोक्स को सात तेज गेंदबाजी विकल्प मिलेंगे। मंगलवार, 13 जून को एजबेस्टन में टीम का प्रशिक्षण सत्र होगा।

---विज्ञापन---

इंग्लैंड एशेज टेस्ट टीम:

बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉले, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टंग , क्रिस वोक्स, मार्क वुड

First published on: Jun 03, 2023 06:01 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola