---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ashes 2023: क्रॉले ने पहली गेंद पर ठोका चौका, बेन स्टोक्स का खुला रह गया मुंह, देखें वीडियो

नई दिल्ली: इंग्लैंड के एजबेस्टन में एशेज सीरीज 2023 की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार से इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुए पहले टेस्ट का आगाज भी धमाकेदार अंदाज में हुआ। इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉले ने पैट कमिंस के पहले ओवर में पहली ही गेंद पर बल्ले का मुंह खोला और डीप पॉइंट की ओर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: इंग्लैंड के एजबेस्टन में एशेज सीरीज 2023 की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार से इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुए पहले टेस्ट का आगाज भी धमाकेदार अंदाज में हुआ। इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉले ने पैट कमिंस के पहले ओवर में पहली ही गेंद पर बल्ले का मुंह खोला और डीप पॉइंट की ओर करारा चौका ठोक अपने तेवर दिखा दिए। शायद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को भी इसकी उम्मीद नहीं थी। इसलिए चौका लगते ही उनका मुंह खुला रह गया। स्टोक्स का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्तिक भी रह गए हैरान 

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक भी स्टोक्स के इस रिएक्शन से हैरान रह गए। उन्होंने ट्वीट कर कहा- स्टोक्स का रिएक्शन हम सभी का होगा, अगर इंग्लैंड उसी तरह से बल्लेबाजी करता है जिस तरह से जैक क्रॉले ने शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डीप पॉइंट के साथ शुरुआत की है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया को चौथे ओवर में मिली पहली सफलता

हालांकि इंग्लैंड की ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद चौथे ओवर में ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता मिल गई। जोश हेजलवुड ने 10 गेंदों में 2 चौके ठोक 12 रन बनाकर खेल रहे ओपनर बेन डकेट का शिकार कर दिया। जोश की गेंद पर डकेट कट मारना चाहते थे, लेकिन वे चूके और बॉल विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में चली गई। कैरी ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़कर डकेट को पवेलियन रवाना कर दिया। इस तरह इंग्लैंड का पहला विकेट 22 रन पर आउट हुआ।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2023 04:12 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola