Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले में खेला जा रहा एशेज 2023 का तीसरा टेस्ट मैच अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है। मैच में फिलहाल इंग्लैंड की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। उसे जीत के लिए 224 रनों की दरकार है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी काफी मजबूत है और वह उलटफेर कर सकती है। ऐसे में सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही बेन स्टोक्स की टीम कैसे जीत दर्ज कर सकती है इसका प्लान खुद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने बताया है।
ऐसे जीत दर्ज कर सकती है इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का क्रेज हर तरफ भरपूर है। इसे सचिन तेंदुलकर भी बारिकी से फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने हेडिंग्ले टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ति के बाद एक ट्वीट किया और इंग्लैंड को जीत का प्लान बताया। मास्टर ब्लास्टर के मुताबिक बेन स्टोक्स की टीम को समझदारी और अनुशासन के साथ बल्लेबाजी करनी होगी तभी जीत मिलेगी।
सचिन ने ट्वीट कर लिखा कि ‘हेडिंग्ले में कल पहला घंटा महत्वपूर्ण होने वाला है। मुझे लगता है कि विकेट बिल्कुल अच्छा खेल रहा है और अगर इंग्लैंड समझदारी से बल्लेबाजी करता है और अपनी अप्रोच में सकारात्मक है तो वे वहां पहुंचेंगे। उन्हें सकारात्मक अप्रोच के साथ अपने शॉट सिलेक्शन में अनुशासन की आवश्यकता है और ऐसे वह लक्ष्य का पीछा कर पाएंगे।’
sachin tendulkar tweet
मैच का लेखा-जोखा
एशेज सीरीज 2023 के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश का खलल देखने को मिला, जिसमें ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 224 रन बनाए। इसके बाद जीत के लिए मिले 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दूसरी पारी में स्टंप्स तक 27/0 का स्कोर बना लिया।बता दें कि बारिश के कारण शुरुआती 2 सत्र का खेल संभव नहीं हो पाया था। क्रीज पर फिलहाल जैक क्रॉली और बेन डकेट मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
23 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
45 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines