Ashes 2023: टप्पा पड़ते ही अचानक उछली पैट कमिंस की घातक बॉल, जो रूट रह गए हैरान, देखें वीडियो

Ashes 2023 Pat Cummins Joe Root

Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे एशेज के दूसरे टेस्ट में पैट कमिंस बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। उनकी गेंद में गजब का स्विंग और उछाल देखने को मिल रहा है जिससे इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज भी हैरान हैं। कमिंस की इसी धार का नजारा मैच के चौथे दिन एक बार फिर से देखने को मिला जब उन्होंने जो रूट को बाहर जाती हुई गेंद से आउट कर दिया।

कमिंस की गेंद पर चकमा खा गए जो रूट

लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के लिए मिले 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने शुरुआत में ही दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में टीम की बागडोर अनुभवी बल्लेबाज जो रूट के हाथों में थी। वे अच्छी लय मेंनजर आ रहे थे। लेकिन 13वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस बॉलिंग करने आए। उन्होंने शॉर्ट पिच बॉल से चमका देने की स्ट्रेटजी फिर अपनाई।

कमिंस ने दूसरी ही बॉल पर जो रूट को हैरान कर दिया। वे तेजी से दौड़ते हुए आए और फिर एक धीमी बॉल फेंकी जो कि अचानक ही उछल गई। इसे देखकर जो रूट हैरान रह गए और उनके बल्ले का एज लगकर बॉल सीधे विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में चली गई। इस प्रकार रूट एक बार फिर से इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए।

https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1675188980315475968

मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे एशेज के दूसरे टेस्ट का आज आखिरी दिन है। मैच में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने पकड़ बना रखी है और वह जीत के बेहद करीब है। मैच के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए जहां 6 विकेट चाहिए वहीं इंग्लैंड के लिए मुश्किल की घड़ी है। उसे जीत के लिए 257 रन बनाने हैं और मैच ड्रॉ कराने के लिए पूरे 90 ओवर बल्लेबाजी करना जरूरी है।

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में जीत के लिए मिले 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 114/4 का स्कोर बना लिया है।चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक क्रीज पर बेन स्टोक्स (29*) और बेन डकेट (50*) मौजूद हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ