Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने एक कमाल की यॉर्कर गेंद फेंकी, इस गेदं से उन्होंने इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन ओली पोप को क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद बल्लेबाज हैरान रह गया कि गेंद आखिर कैसे स्टंप में गुस गई।
इस तरह आउट हुए ओली पोप
दरअसल, पैट कमिंस चौथे दिन का खेल शुरू होने के साथ पूरे रिदम में नजर आए। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 17वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की पांच गेंद पर 5 रन बन चुके थे। अब बारी थी अंतिम यानी छठवां बॉल की। ये गेंद कमिंस ने यॉर्क लेंथ डाली, जिस पर बल्लेबाज ओली पोप चारों खाने चित हो गए और गेंद ने स्टंप उखाड़ दिया। पोप 14 रन बनाकर आउट हो गए।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1670749186550296576?s=20
इंग्लैंड ने 148 रनों की लीड ले ली है
पहला टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर खड़ा हो गया है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 393 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए। फिलहाल इंग्लैंड दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 137 रन बना चुकी है। अभी करीब 2 दिन का वक्त बचा है। इंग्लैंड के लिए क्रीज पर बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक मौजूद हैं।
पैट कमिंस ने दूसरी पारी में चटकाए 2 विकेट
पैट कमिंस गेंद से कमाल कर रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक 12 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट निकाले हैं। कमिंस ने बेन डकैत और ओली पोप का शिकार किया।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines