Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में 28 जून 2023 से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाने वाला है। इस मैच में जहां तेज गेंदबाज कहर बरपाएंगे वहीं स्पिनर्स भी दमखम दिखाएंगे। मैच में सभी की निगाहें एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन के उपर होगी। जिनके पास मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने का मौका है।
500 विकेट पूरे कर लेंगे नाथन लियोन
टेस्ट क्रिकेट में नाथन लियोन का नाम दिग्गज गेंदबाजों में आता है। लगातार विकेट लेने की उनकी क्षमता अन्य टीमों के लिए बड़ा खतरा पैदा करती है।लियोन को लगभग हर परिस्थितियों में सफलता मिलती है। लियोन ने 121 टेस्ट में 31.23 की औसत से 495 विकेट झटके हैं।
वह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।अनुभवी ऑफ स्पिनर केवल 2 गेंदबाज दिग्गज, शेन वॉर्न जिन्होंने 708 विकेट झटके हैं और ग्लेन मैकग्राथ जिन्होंने 563 टेस्ट विकेट लिए हैं, से पीछे हैं। लियोन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 500 विकेट लेने वाले 8वें गेंदबाज बनने से मात्र 5 विकेट दूर हैं।
Most wickets in test: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
-मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)-800 विकेट
-शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)-708 विकेट
-जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)-685 विकेट
-अनिल कुंबले (भारत)-619 विकेट
-स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)-582 विकेट
-ग्लेन मैग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)-563 विकेट
-कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)-519 विकेट
-नाथन लियोन – 495 विकेट
एशेज 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लुबशेन, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, कैमरन ग्रीन, मिचेल मॉर्श, एलेक्स कैरी, जिमी पियर्सन, जोश इंग्लिस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन,पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड और टॉड मरफी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
28 mins agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
30 mins agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
32 mins agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
1 hr agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines