Ashes 2023: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने एजबेस्टन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की डिफेंसिव अप्रोच की जमकर आलोचना की है। हुसैन के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर में ही ये स्वीकार कर लिया था कि इंग्लैंड उनके खिलाफ ‘बेजबॉल’ लागू करने में सक्षम रहेगा। टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी बेजबॉल स्टाइल में बल्लेबाजी की। टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए और इसके बाद पारी घोषित कर दी।
नासिर हुसैन ने कमिंस की कप्तानी पर उठाए सवाल
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन के मुताबिक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही आंखे मूंद ली। उनके मुताबिक टीम के कप्तान पैट कमिंस की अप्रोच काफी डिफेंसिव थी। नासिर हुसैन ने कहा ‘पहले ओवर की शुरुआत में ही एक डीप पॉइंट देखकर ऐसा लग रहा था कि वे [ऑस्ट्रेलिया] स्वीकार कर चुके थे कि इंग्लैंड उनके खिलाड़ी किस तरह की रणनीति अपनाने वाला है। इसके लिए उन्होंने उस हिसाब से ही फील्ड सेट की। ऑस्ट्रेलिया कुछ भी होने से पहले फैसला ले रही थी जो हैरानी की बात है।’
उन्होंने आगे कहा ‘चाहे ये इंग्लैंड के खेलने के प्रति सम्मान हो या फिर ऑस्ट्रेलिया द्वारा विपक्षी टीम को दबाव में रखने की रणनीति। ये सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई ही जानता है। वह मैच को कंट्रोल में रखने और इंग्लैंड की गलती का इंतजार कर रहे थे।
ये भी पढ़ेंः रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर ग्रीम स्मिथ का बड़ा बयान, बोले- ‘उन्हें आराम की जरूरत’
शेन वॉर्न को भी ये पसंद नहीं था- नासिर हुसैन
नासिर हुसैन ने आगे ये भी बताया कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न इस तरह की रणनीति से नफरत करते थे। उन्होंने कहा कि “जब भी कोई नया बल्लेबाज आया तो उन्होंने फील्ड को खोले रखा, जिसका मतलब था कि जो रूट और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों ने सिंगल के लिए दोनों तरफ के मैदान का फायदा उठाया। महान शेन वार्न उस तरह की चीज से नफरत करते थे एक गेंदबाज के रूप में, वह नए व्यक्ति को छह गेंदें खिलाना चाहते थे।’
मैच में ऐसा रहा पहला दिन
एशेज 2023 के पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी 393/8 के स्कोर पर घोषित की है।मेजबान टीम की ओर से जो रूट ने शानदार शतकीय पारी (118*) खेली है। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 78 रन का योगदान दिया है। वहीं पहले दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines