Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज का मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। मुकाबले के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 174 रन बनाने हैं। इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने दूसरी पारी में बैटिंग के दौरान ज्यादा रनो का योगदान नहीं दिया, लेकिन उन्होंने एक छक्के से सभी का दिल जीत दिला। अली 31 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। इस छोटी पारी में उन्होंने नेथन लायन के खिलाफ एक शानदार सिक्स लगाया।
और पढ़िए – गांगुली-द्रविड़ और विराट के लिए आज का दिन बेहद खास, वजह जानकर खुश हो जाएंगे फैंस
मोईन अली ने ठोका शानदार छक्का
दरअसल, नेथन लायन अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में 54वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद उन्होंने गुड लेंथ डाली थी, जिसे अली ने घुटना टेका और सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया। इस शॉट में शानदार टाइमिंग दिखी। दर्शकों ने इस छ्कके पर खूब तालियां पीटीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस मुकाबले में मोईन अली का प्रदर्शन
इस मुकाबले में मोईन अली का प्रदर्शन सामान्य रहा। उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट लेकर 18 रन बनाए थे। दूसरी पारी में इस खिलाड़ी ने 19 रन बनाए हैं। मोईन अली ने 2 साल बाद कप्तान बेन स्टोक्स के कहने पर टेस्ट टीम में वापसी की है।
और पढ़िए – ओह…ये क्या कर बैठे Marnus Labuschagne, स्टुअर्ट ब्रॉड की आसान गेंद पर गंवा दिया विकेट, देखें
मैच का पूरा लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो यह मुकाबला इंग्लैंड एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 393 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए। फिर इंग्लैंड ने 273 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रनों का टारगेट रखा है। जिसका पीछा करते हुए कंगारू टीम ने 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। अभी यहां से ऑस्ट्रेलिया को 174 रनों की दरकार है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
37 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines